-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Talks About Lahore 1947 Film Release Date And Sunny Deol Action Scene
लाहौर 1947 में सनी देओल के एक्शन सीन और रिलीज डेट पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
- Written By: अनिल सिंह
1947 लाहौर इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब खुद आमिर खान ने सनी देओल के एक्शन सीन और फिल्म के रिलीज डेट पर बात की है।

लाहौर 1947 में सनी देओल मचाएंगे कोहराम
भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े हुए तनाव के बाद यह कहा गया था कि लाहौर 1947 फिल्म को लंबे वक्त के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन अब सनी देओल की फिल्म को लेकर फिल्म प्रोड्यूसर आमिर खान ने बड़ा बयान दे दिया है। एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट और सनी देओल के एक्शन सीन पर बात की है। आइए जानते हैं आमिर खान ने सनी देओल के एक्शन सीन पर और फिल्म की रिलीज डेट को लेकर क्या बातें की है।
आमिर खान इस समय अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच पिंकविला से बातचीत करते हुए उन्होंने लाहौर 1947 को लेकर बात की जब उनसे पूछा गया कि यह फिल्म कब रिलीज होगी तो, उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी चल रहा है। वह पूरा होने के बाद वह फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।
ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला की मौत की वजह, व्रत, पूजा, फ्रिज का खाना, लो-बीपी या दवा?
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
आमिर खान ने बातचीत के दौरान आगे यह भी बताया कि 1947 एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। ऐसे में इसमें एक्शन के लिए कोई जगह नहीं है। फिर भी सनी देओल अपने एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं ऐसे में 1947 लाहौर फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीन में वह नजर आएंगे। फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस है। जिसमें सनी देओल अपने पुराने दुश्मनों की बैंड बजाते हुए नजर आएंगे।
1947 लाहौर फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ’ पर आधारित है। फिल्म में भारत और पाकिस्तान के पार्टीशन की कहानी को दिखाया गया है। कहानी लखनऊ के एक परिवार की है जो विभाजन के वक्त लाहौर जाकर बस जाता है। आमिर खान के मुताबिक फिल्म की कहानी भावनाओं से भरी हुई है और इसमें सनी देओल का एक एक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद आएगा।
Aamir khan talks about lahore 1947 film release date and sunny deol action scene
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













