पैपराजी विवाद पर जया बच्चन के सपोर्ट में उतरीं सुनीता आहूजा, बोलीं- अगर पसंद नहीं तो मजबूरी नहीं
Sunita Ahuja On Paparazzi Controversy: जया बच्चन द्वारा पैपराजी पर दिए बयान पर अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। सुनीता ने कहा कि हर इंसान की सोच और सीमाएं अलग होती हैं।
- Written By: सोनाली झा
पैपराजी विवाद पर जया बच्चन के सपोर्ट में उतरीं सुनीता आहूजा
Sunita Ahuja Supports Jaya Bachchan: जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए गए बयान पर जहां सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब उन्हें सेलेब सपोर्ट भी मिलने लगा है। गोविंदा की पत्नी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने व्लॉग के जरिए जया बच्चन का समर्थन किया है। सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयानों और पॉजिटिव सोच के लिए जानी जाती हैं।
सुनीता आहूजा अपने व्लॉग्स में फैंस के सवालों का खुलकर जवाब देती हैं। हाल ही में उनके एक व्लॉग में फैंस ने जया बच्चन और पैपराजी को लेकर सवाल पूछा। एक फैन ने पूछा कि जहां सुनीता पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करती हैं और उन्हें मिठाई तक देती हैं, वहीं जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर नाराज क्यों हो जाती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने जया बच्चन का सपोर्ट किया।
सुनीता आहूजा ने कही ये बात
सुनीता आहूजा ने कहा कि देखो, सबकी अपनी-अपनी सोच होती है। जया मैम जरूर चिढ़ रही होंगी। मैं उनके बारे में कुछ गलत नहीं कह सकती। वो बहुत बड़ी हस्ती हैं। अगर उन्हें यह पसंद नहीं है, तो पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए। सुनीता ने आगे कहा कि उन्हें खुद पैपराजी के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है, लेकिन हर इंसान की अपनी सीमाएं होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
सुनीता आहूजा ने शेयर किया अपना नजरिया
सुनीता ने जिंदगी को लेकर अपना नजरिया भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सुबह उठते ही मजे करना शुरू कर देना चाहिए। जिंदगी एक ही है और इंसान की जिंदगी मिलना बहुत मुश्किल है। लड़ने का कोई फायदा नहीं है। आखिर में हम सबको ऊपर जाना है, तो मुस्कुराते हुए जियो। सुनीता ने साफ किया कि वह जया बच्चन से बहुत प्यार करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जया जी को पैपराजी कल्चर पसंद नहीं है, तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में 30 रुपये महीने पर काम को तैयार थे ओमप्रकाश, फिर बने कॉमेडी के बादशाह
जया बच्चन की पैपराजी कल्चर पर टिप्पणी
गौरतलब है कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान जया बच्चन ने पैपराजी कल्चर पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पैपराजी और मीडिया में फर्क होता है और सिर्फ मोबाइल फोन होने से कोई भी किसी की तस्वीर लेने और मनचाहे कमेंट करने का हकदार नहीं हो जाता। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। अब सुनीता आहूजा का यह बयान साफ करता है कि इस मुद्दे पर हर सेलेब्रिटी का नजरिया अलग है और इसे उसी नजर से समझने की जरूरत है।
