Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, ना आए यकीन तो देखें ये तस्वीर

एक्टर शाहरुख खान को किंग खान कहा जाता है सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने फॉलोवर्स के मामले में शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 22, 2025 | 11:32 AM

जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को छोड़ा पीछे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम की अगर बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 47.7 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जिसने फॉलोवर्स के मामले में शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर पीछे छोड़ दिया है। जी हां दोस्तों बात हो रही है जन्नत जुबेर की। सही सुना आपने महज 23 साल की जन्नत जुबेर 59 साल के शाहरुख खान से इस मामले में आगे निकल गई हैं और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है।

जन्नत जुबेर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम टीवी की दुनिया से रखा था। बचपन में ही उन्होंने टीवी के कई सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर लोगों का दिल जितना शुरू कर लिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली जन्नत जुबेर, अब 23 साल की हो गई है और वह कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले रही हैं। खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो में वह नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर एक इनफ्लुएंसर के तौर पर भी पहचान बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ की है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली जन्नत जुबेर को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- सबा पटौदी का दिल छू लेने वाला आभार, सैफ अली के परिवार को बचाने वाली महिलाओं को किया सलाम

सम्बंधित ख़बरें

‘चेहरा ही बदल लेना मानसिक रूप से खतरनाक’: जन्नत जुबैर ने की ‘ब्यूटी फिल्टर ऐप्स’ की तीखी आलोचना

जन्नत जुबैर ने बचपन की दोस्त रीम शेख पर यूं लुटाया प्यार, ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कर बर्थडे किया विश

सना खान की मां के निधन पर गौहर-जन्नत समेत कई सितारे पहुंचे घर, दी अंतिम विदाई

द ट्रेटर्स ट्रेलर लॉन्च पर दिखा स्टार्स का उत्साह, कपूर परिवार, शिल्पा शेट्टी समेत सभी ने किया सपोर्ट

जन्नत जुबैर को इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान से 20 लाख अधिल लोग करते हैं फॉलो

तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबेर को फॉलो करने वालों की संख्या 49.7 मिलियन है। वहीं शाहरुख खान को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वालों की संख्या 47.7 मिलियन है। मतलब साफ है की जन्नत जुबेर को शाहरुख खान से 2 मिलियन अधिक लोग फॉलो करते हैं। शाहरुख खान से 20 लाख अधिक लोग इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबेर को फॉलो कर रहे हैं। तो ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या के मामले में जन्नत जुबेर शाहरुख खान को पीछे छोड़ चुकी हैं। सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं इस मामले में जन्नत जुबेर में बॉलीवुड में कई कलाकारों को पीछे छोड़ा है। इस मामले में सिर्फ सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार हैं उनसे आगे हैं।

Jannat zubair surpassed shah rukh khan on instagram know about her followers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 11:32 AM

Topics:  

  • Jannat Zubair

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.