पनवेल में जन्नत जुबैर और भाई आयान पर हमले की खबर से मचा हड़कंप, फैंस हुए परेशान, जानें क्या है पूरा मामला?
Jannat Zubair Attacked: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर पर पनवेल में हमले की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही फैंस चिंतित हो गए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर पर हमला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Jannat Zubair And Her Brother Attacked In Panvel: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जन्नत जुबैर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती और मासूमियत के लिए भी जानी जाती हैं। कम उम्र में ही उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। इन दिनों जन्नत लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं, जहां उनका मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने फोटो-वीडियो से सुर्खियों में रहती हैं।
जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला
इसी बीच जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाई-बहन पर पनवेल में कथित तौर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इस खबर के सामने आने के बाद जन्नत और आयान के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके हालचाल के बारे में सवाल पूछ रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जन्नत और आयान कुछ दिन पहले ही पनवेल गए थे, जहां यह घटना होने की बात कही जा रही है।
दरअसल, इस कथित हमले से जुड़ी खबरें 14 मार्च से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई पेज और यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
फैंस को उनके बयान का इंतजार
सबसे अहम बात यह है कि जन्नत जुबैर, उनके परिवार या टीम की ओर से इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस की तरफ से भी इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि पनवेल में जन्नत और आयान के साथ वास्तव में क्या हुआ। फिलहाल फैंस और मीडिया दोनों ही उनके या उनके परिवार की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh ने किया कमाल, फिर भी ‘दे कॉल हिम ओजी’ से पिछड़ गई फिल्म
जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित यंग स्टार्स में से एक हैं, इसलिए उनसे जुड़ी किसी भी खबर पर लोगों की नजर रहती है। अब देखना होगा कि इस वायरल खबर पर जन्नत या उनके परिवार की तरफ से कब और क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
