Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने खोली पैपराजी की पोल, तारीफ करना पड़ा महंगा
Janhvi Kapoor To Paparazzi: जाह्नवी कपूर ने पैपराजी की पोल खोल दी है। अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने जा रही जाह्नवी कपूर ने रेड कलर की वन पीस में अपने फैंस का दिल जीत लिया है।
- Written By: अनिल सिंह
जाह्नवी कपूर ने पकड़ लिया पैपराजी का झूठ, फिर कही ये बड़ी बात
Janhvi Kapoor To Paparazzi: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की युवा एक्ट्रेस हैं। अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैशन और स्टाइल के मामले में जाह्नवी कपूर कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, यही कारण है कि उनके प्रशंसक उनके दीवाने हैं। बीती रात वह एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंची, जहां रेड कलर की वन पीस में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। लेकिन बीच रास्ते में मिले पैपराजी की उन्होंने पोल खोल कर रख दी है। पैपराजी उनकी तारीफ कर रहे थे और यह बता रहे थे कि वह सिर्फ वहां उन्हें के लिए आए हैं। तब जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा कहा इसके बाद पैपराजी की पोल खुल गई। चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर ने उनसे क्या कुछ कहा।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए जा रही हैं। इसी बीच पैपराजी उन्हें अपने कमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक कैमरामैन ने यह कहा कि जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है और वो सब यहां सिर्फ जाह्नवी कपूर के लिए आए हैं। तब जाह्नवी कपूर ने उनसे कहा कि यह तुम सभी से कहते हो इस पर कैमरामैन सफाई देने लगा कि नहीं नहीं वह सच में यहां सिर्फ उन्हीं के लिए आए हैं। जाह्नवी कपूर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाती हैं और लिफ्ट में चढ़ जाती हैं।
ये भी पढ़ें- आवाज, कद और रंग की वजह से रिजेक्शन झेल चुकी रानी मुखर्जी ने कैसे बनाई अलग पहचान
सम्बंधित ख़बरें
बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल
जाह्नवी कपूर के काम की अगर बात करें तो वह टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। वह अपने फैशन सेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं। उनका फैशन स्टाइल उनके प्रशंसक खूब फॉलो करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर ने रेड कलर का ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन पहन रखा है और वह इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ग्लॉसी मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा है और रेड कलर के इस गाउन में वह अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर की खूबसूरती आयोजन में ऐसी थी कि उन पर से लोगों की निगाहें हटने का नाम नहीं ले रही थी।
