मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
Janhvi Kapoor Film Peddi: जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि यह भाषा उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। जाह्नवी ने कहा कि उन्हें तेलुगु फिल्मों में काम करना पसंद है।
- Written By: सोनाली झा
जाह्नवी कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)
Janhvi Kapoor Malayalam Films: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बना रहीं जाह्नवी ने हाल ही में मलयालम सिनेमा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल वह दोबारा मलयालम फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोच रही हैं, क्योंकि यह भाषा उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुई है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में काम करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें नई भाषाएं सीखना पसंद है और वह खुद को एक बहुभाषी एक्ट्रेस के रूप में विकसित करना चाहती हैं। हालांकि, मलयालम भाषा के उच्चारण और फोनेटिक्स उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे।
मलयालम की फोनेटिक्स मेरे लिए कठिन हैं
जाह्नवी ने कहा कि सच कहूं तो मैं सभी भाषाएं सीखना चाहती हूं, लेकिन मलयालम की फोनेटिक्स मेरे लिए बेहद कठिन हैं। मुझे नहीं लगता कि मुझे दोबारा मलयालम में काम करना चाहिए क्योंकि यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है। हालांकि यह एक बेहद खूबसूरत और प्यारी भाषा है। उन्होंने आगे कहा कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की ध्वनियों से वह काफी हद तक परिचित हैं, इसलिए उन भाषाओं में काम करना उनके लिए अपेक्षाकृत आसान लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर हुए भावुक, यश ने जताया आभार, सनी देओल की एंट्री पर गूंज उठीं तालियां
‘रामायणम्’ इवेंट में अरुण गोविल ने भावुक किस्सा सुनाया, नमित मल्होत्रा ने बताई फिल्म बनाने की बड़ी वजह
रामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Yami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास
तेलुगु और तमिल सिनेमा में दिखा उत्साह
जाह्नवी कपूर ने साल 2024 में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा और इसके बाद उनका दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर रुझान और बढ़ गया। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं तेलुगु फिल्मों में काम करने का सच में आनंद ले रही हूं। भविष्य में मैं तमिल फिल्मों में भी काम करना चाहूंगी। उनके इस बयान से साफ है कि वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती हैं।
पेड्डी की रिलीज का इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह एक स्पोर्ट्स और एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इसमें शिव राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। भरी यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
