Peddi ट्रेलर रिलीज होते ही छाया Janhvi Kapoor का जादू, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने की जमकर तारीफ
Peddi Movie Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक दमदार रोल में नजर आ रही है।
- Written By: यति सिंह
जाह्नवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Peddi Movie Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म पेद्दी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक दमदार रोल में नजर आ रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जाह्नवी को काफी सराहना भी मिल रही है। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर और राम चरण के अलावा ‘मिर्जापुर’ के दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। बता दें कि पेद्दी फिल्म के लिए एक्टर राम चरण ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए है।
शिखर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर रिलीज कर की जमकर तारीफ
जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा कि ‘रियल और रील लाइफ की डॉन’। उन्होंने लिखा कि ‘जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन है। रामचरण बहुत अच्छे हैं। कि आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है’। वहीं इसी सिलसिले में जाह्नवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर की पोस्ट को रीपोस्ट किया। और साथ में हार्ट इमोजी भी शेयर की।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Collection Day 2: आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई शानदार कमाई
Nagabandham Collection Day 1: 3.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘नागबंधम’ की दिखी ताकत, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
बिगबॉस के बाद अब लॉकअप 2 में एंट्री लेगी टीवी की ये भाभीजी, कंट्रोवर्सी से रहा है गहरा नाता
India’s Got Latent 2: UP पुलिस का सिपाही बना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का विजेता, कपिल दिनकर ने जीते 1 लाख रुपये
लंबे समय से कर रहे एक-दूसरे को डेट!
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। वे दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाये रहते है। हालांकि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक ये ऐलान नहीं किया है, कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन फिर भी ये दोनों अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और फैमिली फंक्शन में साथ-साथ नजर आते है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर में कर रहे काम, फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
4 जून को रिलीज होगी फिल्म पेद्दी
साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। ट्रेलर में एक्टर राम चरण एक अलग ही लुक में नजर दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म पेद्दी में अभिनेता राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी के अलावा कई सितारे नजर आएंगे।
