बिगबॉस के बाद अब लॉकअप 2 में एंट्री लेगी टीवी की ये भाभीजी, कंट्रोवर्सी से रहा है गहरा नाता
Shilpa Shinde : लॉक अप 2 में जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 11 की विनर रही शिल्पा शिंदे जल्द ही लॉक अप में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शिल्पा शिंदे लॉक अप 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde To Enter In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो लॉक अप 2 इन दिनों इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बन गया है। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते और श्रेया कालरा के कंट्रोवर्सी के बाद अब शो में एक और बवाल होने की संभावना जतायी जा रही है।
लॉक अप 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही लॉक अप 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। टेलीविजन इंडस्ट्री की एक और भाभी अब लॉक अप 2 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए तैयार है।
विवादों से है गहरा नाता
सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि लॉक अप 2 में जल्द ही टीवी की अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे एंट्री ले सकती है। हाल ही में शिल्पा विवादों से घिरी हुई थी। शिल्पा शिंदे ने अपने शो भाभीजी घर पर है के प्रोड्यूसर पर झूठा छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिसका खुलासा उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर किया था। जिसके बाद अपने झूठ को लेकर शिल्पा को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसका शिल्पा ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। शिल्पा ने इस विवाद में घिरने के बाद बिगबॉग में अपनी प्रतिद्वंदी रही हिना खान के फैंस को जमकर लताड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
India’s Got Latent 2: UP पुलिस का सिपाही बना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का विजेता, कपिल दिनकर ने जीते 1 लाख रुपये
Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना बिजनेस, जानें कमाई के आंकड़े
Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Alpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
ये भी पढ़ें :- गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर मौजूद रहे अभिनेता
शो की रेटिंग बढ़ाने के लिए मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने अपने प्रोड्यूसर पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने का खुलासा किया था। जिसके बाद वो कई प्रकार के विवादों में घिर गई थी। इन विवादों के चलते ही लॉक अप 2 के मेकर्स को शिल्पा की एंट्री का मास्टरस्ट्रोक चलना पड़ा है। अब देखना होगा कि मेकर्स के इस मूव से शो की रेटिंग पर क्या असर होता है?
हालांकि ये तय है कि शिल्पा की एंट्री से शो में एंटरटेनमेंट का मसालेदार तड़का जरूर लग सकता है। इसके अलावा शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला के बीच शिल्पा कैसे दोबारा दर्शकों के दिलों पर राज करती है ये भी देखना काफी ज्यादा दिलचस्प हो सकता है।
