-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jana Nayagan Collection Box Office Day 18 Thalapathy Vijay Pooja Hegde
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
- Written By: यति सिंह
Thalapathy Vijay, Jana Nayagan Movie: थलपति विजय की मानी जा रही आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। 18वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 135 % की भारी बढ़त देखी गई।

फिल्म 'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 18: सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म ‘जन नायकन’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों की तरह ही इस वीकेंड पर भी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और रविवार को ‘जन नायकन’ की कमाई में जो उछाल आया है, उसने फिल्म कलेक्शन के विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में थोड़ी सुस्ती जरूर देखने को मिली थी, लेकिन वीकेंड आते ही दर्शकों ने एक बार फिर सिनेमाघरों का रुख कर लिया।
जानकारी से मिले आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी तीसरे शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.60 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन दर्ज किया। अगर इसकी तुलना शुक्रवार के 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन से करें, तो यह सीधे तौर पर 135 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है। फिल्म का यह प्रदर्शन साबित करता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
300 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा
फिल्म के अब तक के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘जन नायकन’ भारत में 192.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 224.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
विदेशी बाजारों से भी ‘जन नायकन’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां इसने 93.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 317.18 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।
राजनीति में कदम रखने से पहले विजय का आखिरी धमाका
डायरेक्टर एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में 31.60 करोड़ रुपये बटोरे थे।
ये भी पढ़ें: यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
फिल्म में थलपति विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह माना जा रहा है कि राजनीति में पूर्ण रूप से एंटर करने से पहले थलपति विजय की यह आखिरी फिल्म है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बार-बार सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
Jana nayagan collection box office day 18 thalapathy vijay pooja hegde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














