Jana Nayagan: 8 दिनों बाद भी फैंस पर छाया जन नायकन का खुमार, 153 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर है बरकरार
Jana Nayagan BO Collection: विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया है। दूसरे गुरुवार फिल्म ने भारत में 153 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)
Jana Nayagan Box Office Collection Day 8: तमिलनाडु के सीएम और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की हाल ही में आयी फिल्म जन नायकन का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म का जलवा अब थिएटर पर बरकरार है।
जन नायकन को विजय थलापति के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म के बाद विजय थलापति अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेकर अपनी राजनीतिक करियर पर पूरी तरह से फोकस करेंगे। रिलीज के 8 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है।
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, जन नायकन ने रिलीज के 8वें दिन भारत में लगभग 3.98 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है। इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन लगभग 153.48 करोड़ रुपये हो गया है। वीकडेज में भी फिल्म की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 के फिनाले वीक में आमने-सामने आए 2 जानी दुश्मन, बिग बॉस 11 की दिलायी याद
नेहरू भी हो गए थे भावुक, सिर्फ 1 रुपये में गाया गाना, जानें मोहम्मद रफी की दरियादिली की कहानी
सलमान खान की सलाह पर बदला नाम, ‘एमएस धोनी’ से बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानें कियारा आडवाणी की पूरी कहानी
दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में जया भट्टाचार्य को मिला सुकून, बोलीं- यहां आकर सारी परेशानियां पीछे छूट गईं
तमिल वर्जन ने दिखाई सबसे ज्यादा ताकत
लैंग्वेज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई अपने मूल तमिल वर्जन में किया है, जहां अब तक लगभग 130.40 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। वहीं हिंदी में फिल्म ने करीब 13.54 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु वर्जन से लगभग 8.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। तीनों भाषाओं में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स ने फिल्म की कुल कमाई को मजबूती दी है।
दमदार स्टारकास्ट बनी बड़ी ताकत
फिल्म में विजय थलपति के साथ बॉबी देओल मेन विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म के ग्रैंड रिप्रस्टेंशन को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
ये भी पढ़ें:- Lock Upp 2 के फिनाले वीक में आमने-सामने आए 2 जानी दुश्मन, बिग बॉस 11 की दिलायी याद
भारी बजट की फिल्म तेजी से बढ़ रही आगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए विजय थलापति ने 220 से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। वहीं बॉबी देओल की फीस 5-10 करोड़ रुपये और पूजा हेगड़े की फीस लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और स्थिर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए ‘जन नायकन’ आने वाले दिनों में और बड़े आंकड़े छू सकती है।
