Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई

Vijay Thalapathy की फिल्म 'जन नेता' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस बुकिंग के दौरान फिल्म के 40,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे फैंस की दिवानगी देखने को मिल रही है।
Vijay Thalapathy Jan Neta Movie
विजय थलापति जन नेता (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Vijay Thalapathy Jan Neta Movie: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तामिलनाडु के सीएम थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म जननेता की दिवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म रिलीज होने में अभी समय है, लेकिन फिर भी फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई है।

जननेता को रिलीज होने में अभी सिर्फ 3 दिन ही बाकी है और अभी से फिल्म का क्रेज बढ़ चढ़कर देखा जा सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले ही इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। खबर आ रही है कि रिलीज से पहले ही फिल्म की 40,000 टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

रिपोर्ट्स में 40 हजार टिकट बिकने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की सीमित एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। दावा किया जा रहा है कि बुक माय शो पर शुरुआती चरण में ही 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक गए। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स या टिकटिंग प्लेटफॉर्म की ओर से नहीं की गई है। अब देशभर में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद टिकट बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिलीज से पहले फिल्म में किए गए बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म में कुछ नई फुटेज और अतिरिक्त गानों को शामिल किया है, ताकि दर्शकों को और बेहतर सिनेमाई अनुभव मिल सके। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

'जन नेता' में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इसे तमिल के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे देशभर के दर्शकों तक इसकी पहुंच और बढ़ेगी।

23 जुलाई को होगी ग्रैंड रिलीज

फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 'जन नेता' 23 जुलाई को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। ट्रेड विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या फिल्म एडवांस बुकिंग के उत्साह को बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता में बदल पाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com