कैंसर से जूझ रहे अमेरिकी अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक ने ली अंतिम सांस, हॉलीवुड में शोक की लहर
James Van Der Beek Cancer: ‘डॉसन क्रीक’ फेम अमेरिकी अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का 48 वर्ष की उम्र में कोलोरेक्टल कैंसर से निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर दुखद खबर की पुष्टि की।
- Written By: सोनाली झा
जेम्स वैन डेर बीक (फोटो- सोशल मीडिया)
James Van Der Beek Death: अमेरिकी टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक, जिन्हें विशेष रूप से उनकी हिट टीन ड्रामा सीरीज़ ‘डॉसन क्रीक’ के लिए जाना जाता था, का बुधवार को 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के निधन की खबर के बाद से ही पूरे हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
परिवार की भावुक पुष्टि और प्राइवेसी की अपील जेम्स के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हमारे प्यारे जेम्स डेविड वैन डेर बीक का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने अंतिम दिनों को बहुत साहस, विश्वास और गरिमा के साथ बिताया।
जेम्स वैन डेर बीक का निधन
जेम्स वैन डेर बीक ने साल 2024 में सार्वजनिक रूप से अपने कैंसर डायग्नोसिस की जानकारी साझा की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह इस बीमारी से निजी तौर पर निपट रहे हैं और अपने शानदार परिवार के सहयोग से इसे ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। तब उन्होंने काफी सकारात्मक और आशावादी महसूस करने की बात भी कही थी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
कई हस्तियों ने व्यक्त किया शोक
हॉलीवुड सितारों की ओर से श्रद्धांजलि अभिनेता के निधन पर हॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। सारा मिशेल गेलर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि जेम्स की विरासत हमेशा जीवित रहेगी, लेकिन उनका जाना पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। जेनिफर गार्नर ने इसे दिल तोड़ने वाला नुकसान बताया, जबकि डेविड डेनमैन ने उन्हें सबसे अच्छे लोगों में से एक करार दिया।
जेम्स वैन डेर बीक का करियर
करियर की शानदार विरासत जेम्स को 1998 से 2003 के बीच प्रसारित ‘डॉसन’ के लीड कैरेक्टर के रूप में वैश्विक ख्याति मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘वर्सिटी ब्लूज़’ और ‘द रूल्स ऑफ़ अट्रैक्शन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें अपने अतीत पर बहुत गर्व है और वे अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट थे। उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
