मुंबई: दिवाली के दिन गुरुवार की शाम को जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर के दिवाली पूजा में हिस्सा लेने के लिए उनके कार्यालय पहुंची। जाह्नवी कपूर ने जैसे ही गाड़ी से बाहर कदम रखा लोग टकटकी लगाकर उन्हें देखते हुए नजर आए। साड़ी में जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। जाह्नवी ने मुस्कुराते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी। लेकिन सबकी नज़रें जाह्नवी पर लगी रही क्योंकि जाह्नवी इस पूजा में शरीक होने के लिए अकेले नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची हुई थी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर पेस्टल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है, जिस पर फूलों की डिजाइन बनी हुई है। अपने बेहतरीन लुक के लिए पहचाने जाने वाली जाह्नवी कपूर ने बेहद साधारण मेकअप किया हुआ था। लेकिन उनका लुक उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शिखर पहाड़िया जानवी कपूर को किसी भी मौके पर अकेला छोड़ना नहीं चाह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- आमिर खान और सूर्या को गजनी में टक्कर देने उतरा ये शख्स…
जाह्नवी कपूर कुछ समय पहले फूड प्वाइजन की वजह से बीमार पड़ गई थी। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज के लिए वो भर्ती हुई थी। उस दौरान वहां शिखर पहाड़िया और उनकी मां ने ही जाह्नवी कपूर की देखरेख की थी। जाह्नवी कपूर के काम की अगर बात करें तो बीते दिनों वह अपनी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियों में थी। लेकिन उलझ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद वह ‘देवरा पार्ट वन’ नाम की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई और इस फिल्म का भी जादू दर्शकों पर नहीं चला। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर फिलहाल एक हिट फिल्म के इंतजार में हैं।