बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी, जानें कैसे शादीशुदा प्रोड्यूसर के प्यार में गिरी थीं श्रीदेवी
Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर की और श्रीदेवी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी। बोनी कपूर, जो पहले से शादीशुदा थे, पहली बार श्रीदेवी से फिल्म सोलहवां सावन के दौरान मिले थे।
- Written By: सोनाली झा
बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी
Boney Kapoor Birthday Special Story: बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1953 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था। उनके पिता, सुरिंदर कपूर, एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने अपने बेटों को फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया। अनिल कपूर और संजय कपूर दोनों बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। ऐसे माहौल में पले-बढ़े बोनी के अंदर भी फिल्मी दुनिया का आकर्षण था। बोनी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कभी शानदार था, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहें।
बोनी कपूर की मुलाकात श्रीदेवी से पहली बार फिल्म ‘सोलहवां सावन’ के दौरान हुई थी। उस वक्त श्रीदेवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं और हिंदी फिल्मों में कदम रख रही थीं। बोनी कपूर उन्हें देखते ही उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठे। हालांकि उन्होंने उस समय अपने दिल की बात छिपा ली, लेकिन उनके मन में उन्हें किसी फिल्म में कास्ट करने का ख्याल ज़रूर आया।
मिस्टर इंडिया से शुरू हुई नजदीकियां
बोनी कपूर ने अपने भाई अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी को कास्ट करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने एक्ट्रेस की मां से मुलाकात की। श्रीदेवी की मां ने उस वक्त 10 लाख रुपये फीस की मांग की थी, लेकिन बोनी कपूर ने खुशी-खुशी 11 लाख रुपये देकर उन्हें साइन कर लिया। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। सेट पर दोनों की बॉन्डिंग को देखने वाले लोग कहते हैं कि उनके बीच एक अलग ही केमिस्ट्री थी।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
मुश्किल वक्त में साथ बने बोनी
जब श्रीदेवी की मां गंभीर रूप से बीमार पड़ीं, तब बोनी कपूर ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने न सिर्फ इलाज में मदद की, बल्कि श्रीदेवी के परिवार के लिए भावनात्मक सहारा भी बने। यही वो दौर था जब श्रीदेवी बोनी कपूर से प्यार करने लगीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर का रिश्ता धीरे-धीरे गहराता गया। बोनी उस वक्त अपनी पहली पत्नी मोना कपूर के साथ थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली। दोनों ने 1996 में शादी रचाई और फिर उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हुईं।
हमेशा याद रहेंगी श्रीदेवी
बोनी कपूर को अपने जीवन में सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब 2018 में उनकी पत्नी श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। इस हादसे ने बोनी कपूर को तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बोनी कई बार अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि श्रीदेवी सिर्फ मेरी पत्नी नहीं थीं, वो मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी थीं। आज भी वे श्रीदेवी को अपनी प्रेरणा बताते हैं और उनके नाम को हमेशा गर्व से याद करते हैं।
