-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jagjit Singh Was Shocked By The Death Of His Son Distanced Himself From The Music
बेटे की मौत से जगजीत सिंह को लगा था सदमा, संगीत की दुनिया से बना ली थी दूरी, फिर ऐसे किया कमबैक
- Written By: सोनाली झा
जगजीत सिंह ने साल 1969 में सिंगर चित्रा सिंह से शादी की। चित्रा सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने विवेक सिंह रखा, लेकिन 1990 में 20 साल की उम्र में विवेक सिंह का एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

बेटे की मौत से जगजीत सिंह को लगा था सदमा
मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार जगजीत सिंह आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें दिल से याद करते हैं। वो ‘प्रेम गीत’, ‘अर्थ’, ‘साथ साथ’, ‘फिर आयी बरसात’ और टीवी धारावाहिक ‘मिर्जा गालिब’ जैसी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाते थे। साल 1987 में जगजीत सिंह का रिकॉर्ड किया गया पहला एल्बम ‘बियॉन्ड टाइम’ भारत में डिजिटली रिलीज हुआ था।
साल 2003 में जगजीत सिंह को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और फरवरी 2014 में सरकार ने उनके सम्मान में दो डाक टिकटों का एक सेट भी जारी किया था। जगजीत सिंह ने जालंधर के डीएवी कॉलेज से कला की डिग्री प्राप्त की। 1961 में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर स्टेशन पर गायन और रचना कार्य के साथ अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने पहले शास्त्रीय संगीत के एक दृष्टिबाधित गुरु, पंडित छगन लाल शर्मा और बाद में मैहर घराने के उस्ताद जमाल खान से संगीत सीखा।
ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार के आगे नहीं चला लवयापा का जादू
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Sonakshi Sinha Post: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, इंस्टाग्राम स्टोरी से जाहिर की खुशी
‘एक दिन कॉल करेंगे, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं होगा’, सोनू सूद का इमोशनल वीडियो देख नम हुईं फैंस की आंखें
The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता
जगजीत सिंह के पिता अमर सिंह धीमान जो एक सरकारी कर्मचारी थे वो चाहते थे कि जगजीत सिंह एक इंजीनियर बने, लेकिन संगीत के जुनून ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और मार्च 1965 में जगजीत सिंह परिवार की जानकारी के बिना मुंबई चले आए थे। जहां उन्होंने शुरू में विज्ञापन जिंगल के गायक के रूप में काम किया और धीरे-धीरे उनके कदम प्लेबैक सिंगर की तरफ बढ़े। 1969 में जगजीत सिंह ने सिंगर चित्रा सिंह से शादी की। चित्रा सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने विवेक सिंह रखा, लेकिन 1990 में 20 साल की उम्र में विवेक सिंह का एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बेटे को खोने के बाद जगजीत और चित्रा सिंह टूट गए थे।
जगजीत सिंह ने तो बेटे के निधन के बाद पूरे एक साल तक संगीत दुनिया से दुरी बना ली थी। हालांकि, फिर बाद में उन्होंने धीरे-धीरे संगीत दुनिया में अपनी वापसी की, लेकिन चित्रा सिंह ने यह ऐलान किया कि अब वो ना ही गाना गाएंगी और ना ही रिकॉर्ड करेंगी। 1998 और 2007 में जगजीत सिंह ने हार्ट की बाईपास सर्जरी कराया था। इसके साथ ही वो मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से पीड़ित थे।
जगजीत सिंह ने 2011 में यूके, सिंगापुर, मॉरीशस का दौरा किया था और मुंबई में गुलाम अली के साथ प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन 23 सितंबर 2011 को उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और वो दो सप्ताह से अधिक समय तक कोमा में रहे और 10 अक्टूबर को मुंबई में लीलावती अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। अगले दिन मुंबई में मरीन लाइन्स के पास चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।x
Jagjit singh was shocked by the death of his son distanced himself from the music
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
Jul 26, 2026 | 09:17 AMरेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
Jul 26, 2026 | 09:12 AMGinger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
Jul 26, 2026 | 09:00 AMमुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














