सलमान खान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल, जाट पहले दिन नहीं मचा पाई गदर
Jaat Movie Collection: सनी देओल की 'जाट' फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब गदर मचा। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सलमान खान की सिकंदर की ओपनिंग डे का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई है।
- Written By: अनिल सिंह
ओपनिंग डे पर 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म जाट
Jaat Movie Collection: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज हो चुकी है, फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर अंदाजा यह लगाया जा रहा था कि यह गदर 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब वाहवाही हुई, लेकिन सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों की भीड़ जुटाने में पूरी तरह से कामयाब नहीं दिख रही है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन का अंदाजा भी पूरी तरह से फेल साबित हुआ। फिल्म पहले दिन सलमान खान की सिकंदर की ओपनिंग डे कलेक्शन की बराबरी भी नहीं कर पाई है।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने पहले दिन देश भर में 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जाट फिल्म ने पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर सनी देओल की फिल्म सलमान खान की फिल्म के मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें- पर्दे पर निभाया गांधी बापू की पत्नी का किरदार, 27 की उम्र में बनी बुजुर्ग महिला
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सनी देओल की फिल्म जाट ओपनिंग डे के मुकाबले में गदर 2 को भी पीछे नहीं छोड़ पाई है। सनी देओल की फिल्म जाट में सनी देओल का 90s वाला अवतार देखने को मिल रहा है। यह जबरदस्त एक्शन मूवी है। जिस वजह से यह कहा जा रहा है कि सनी देओल 2 साल बाद एक बार फिर एक्शन वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। 2 साल पहले लोगों ने उन्हें गदर 2 फिल्म में एक्शन करते हुए देखा था। ऐसे में दर्शकों के लिए एक अच्छा मौका है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हुए। वीडियोज में दिखाई दे रहा था कि सनी देओल की फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है, लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई। महावीर जयंती की छुट्टी भी थी, लेकिन लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वह कमाल नहीं दिखा पाई है जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी।
