सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। गोपीचंद मालिनी के निर्देशन में बनी इस पैन इंडिया फिल्म में नॉर्थ और साउथ दोनों का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा। फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए हैं।
जाट और सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Jaat Box office collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा रुझान भी देखने को मिल रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की पैन इंडिया एक्शन फिल्म जाट को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है।
सनी देओल की फिल्म जाट की पूरे भारत में लगभग 5600 शो हैं। इस फिल्म ने सुबह और दोपहर के शो में 12.49 फीसदी की ऑक्यूपेंसी देखी। 18 अप्रैल तक कोई अन्य बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली नहीं हैं, इससे सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। जाट की प्री-सेल्स से ज्यादा फिल्म की फर्स्ट डे कलेक्शन रही।
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ गए हैं। अब तक की कमाई के हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे पर 8.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये डेट में कल बदलाव होने की उम्मीद है। जाट ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, सलमान खान की सिकंदर को रिलीज हुए 12 दिन हो गया है।
सैकनिल्क के मुताबिक सिकंदर ने अपने रिलीज के 12वें दिन महज 36 लाख की कमाई की। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 107.46 करोड़ हो गया। अगर इसी गति से यह फिल्म चलती रही, तो जल्द ही सिनेमाघरों से यह गायब हो जाएगी। क्योंकि अब सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हो गई है। ये फिल्म सिकंदर को कड़ी टक्कर देगी। हालांकि जाट का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन थिएटर में फिलहाल फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
Jaat box office collection day 1 sunny deol film jaat explosive start