रामायण से लेकर वाराणसी तक, ग्लोबल लेवल पर धमाल मचाने आ रही हैं भारतीय सिनेमा की ये फिल्में
Indian Films Worldwide: पैन-इंडिया मार्केट में सफलता हासिल करने के बाद अब भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अगली बड़ी लहर ग्लोबल सिनेमा है। कई आने वाली फिल्में दुनिया में रंग बिखेरने के लिए तैयार हैं।
- Written By: सोनाली झा
ग्लोबल लेवल पर धमाल मचाने आ रही हैं भारतीय सिनेमा की ये फिल्में
Indian Cinema Global Films: भारतीय सिनेमा अब सिर्फ पैन-इंडिया फिल्मों तक सीमित नहीं रहा है। पिछले कुछ वर्षों में RRR, KGF, बाहुबली और पठान जैसी फिल्मों ने दुनिया भर में भारतीय कंटेंट की ताकत साबित की है। अब इंडस्ट्री एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है जहां ग्लोबल लेवल पर फिल्में बनाना नई जरूरत और नया लक्ष्य बन चुका है। आने वाले समय में कई हिंदी, तेलुगु और पैन-इंडिया फिल्में दुनिया के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। ये फिल्में न सिर्फ भारतीय कहानियों को विश्व मंच पर पेश करेंगी।
रामायण
रामायण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे मजबूत आधार है, और इसी कथा को अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर फिल्माया जा रहा है। म्यूजिक को दुनिया के दो बड़े नाम हैंस ज़िमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म भारतीय मिथक को दुनिया में नई भव्यता के साथ प्रस्तुत करेगी।
वाराणसी
एस एस राजामौली की वाराणसी को भारतीय सिनेमा का सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमैटिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है। कहानी समय और स्थान की सीमाओं को तोड़कर 513 ईस्वी के वाराणसी से लेकर 2027 के ऐस्टेरॉइड शंभवी, अंटार्कटिका, अफ्रीका और 7200 ईसा पूर्व के लंका नगरम् तक कई युगों में घूमती है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आरआरआर के ऑस्कर-विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवाणी फिल्म का संगीत दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
स्पिरिट
संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म स्पिरिट भी पूरी दुनिया को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म में प्रभास के साथ कोरिया के सुपरस्टार Don Lee नजर आएंगे। Don Lee को Train to Busan जैसी फिल्मों के लिए दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है। इंटरनेशनल स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म भारतीय एक्शन सिनेमा की पहुँच को और विस्तार दे सकती है।
ये भी पढ़ें- अजय देवगन ने टाला क्लैश, ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार एंट्री के बाद आगे बढ़ी ‘धमाल 4’ की रिलीज
द पैराडाइज और NTRNeel
नेचुरल स्टार नानी और डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की फिल्म द पैराडाइज भी ग्लोबल ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही है। चर्चा है कि हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स भी इसके विश्वव्यापी वितरण में रुचि ले रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु, तमिल सहित 8 भाषाओं में रिलीज होगी। जूनियर NTR और प्रशांत नील की अगली फिल्म विश्व स्तर की कहानी और विदेशी लोकेशंस के साथ बन रही है। शूटिंग पहले ही विदेशों में शुरू हो चुकी है, और यह फिल्म भारतीय सिनेमा की ग्लोबल महत्वाकांक्षा को एक और स्तर पर ले जाएगी।
