Ikka OTT Release: 2 दिग्गज सितारे, 1 जबरदस्त टक्कर! 29 साल बाद फिर भिड़ेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना
Akshaye Khanna Ikka OTT Premiere: सनी देओल और अक्षय खन्ना का होगा 29 साल बाद आमना-सामना। कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' का फैंस को हो रहा बेसब्री से इंतजार, 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
- Written By: यति सिंह
सनी देओल और अक्षय खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunny Deol Ikka OTT Release Date: सिनेमा जगत के दो ऐसे दिग्गज कलाकार जो बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं। सिल्वर स्क्रीन पर जब भी देशभक्ति और दमदार एक्टिंग की बात होती है, तो इन दोनों सितारों का चेहरा अपने-आप सामने आ जाता है। अबकी बार ये दोनों महारथी एक अलग ही अंदाज में एक-दूसरे के सामने खड़े होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल एक बार फिर से कोर्ट का काला कोट पहने नजर आने वाले हैं।
सभी दर्शक लंबे समय से उनके इस खास और कड़क अंदाज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार सनी देओल का यह अवतार किसी सिनेमाघर में नहीं बल्कि सीधे दर्शकों के मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहा है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस आगामी फिल्म का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। यह फिल्म न्याय की लड़ाई को एक नए नजरिए से पेश करेगी।
3 दशक बाद लौटेगा बॉर्डर फिल्म पुराना जादू
नेटफ्लिक्स पर आने वाले सस्पेंस-थ्रिलर की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। फिल्म में अभिनेता सनी देओल के सामने कोई साधारण खलनायक नहीं है, बल्कि अपनी गंभीर अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना उनसे दिमागी मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
बता दें कि ये दोनों कलाकार पूरे 29 साल के एक लंबे गैप के बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों को साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में एक साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
OTT प्लेटफॉर्म पर मचेगा असली धमाल
मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इक्का सनी देओल के करियर के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होने वाली है। फिल्म इक्का सस्पेंस-थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा के जरिए वे अपना पहला ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। फिल्म निर्मातोओं के अनुसार आने वाली 10 जुलाई को इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है, जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।
