शर्मिला टैगोर को IFFD 2026 में मिलेगा सम्मान, 100 से अधिक देशों की होगी एंट्री, दिल्ली बनेगी ग्लोबल सिनेमा हब
International Film Festival Of Delhi 2026 में 100 से अधिक देशों से 2,187 फिल्मों की एंट्री हुई है। यह फेस्टिवल 25-31 मार्च को भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां शर्मिला टैगोर को सम्मानित किया जाएगा।
- Written By: सोनाली झा
शर्मिला टैगोर को IFFD 2026 में मिलेगा सम्मान (फोटो- सोशल मीडिया)
International Film Festival of Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक सिनेमा का केंद्र बनने जा रही है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का आयोजन 25 से 31 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर से जबरदस्त भागीदारी देखने को मिल रही है। इस बार फेस्टिवल को 100 से अधिक देशों से कुल 2,187 एंट्रीज़ प्राप्त हुई हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती हैं।
फेस्टिवल में कुल 2,187 फिल्मों ने हिस्सा लिया है, जिनमें 1,372 अंतरराष्ट्रीय और 815 भारतीय फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में फीचर और नॉन-फीचर दोनों श्रेणियां मौजूद हैं। आयोजकों के अनुसार, यह आंकड़ा बताता है कि IFFD अब एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म के रूप में तेजी से उभर रहा है। इस भव्य आयोजन का मुख्य स्थल भारत मंडपम होगा, जबकि शहर के कई मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक स्थानों पर भी फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक विश्व स्तरीय सिनेमा पहुंचाना है।
विविध सिनेमा का अनोखा संगम
IFFD 2026 में फिल्मों का चयन खास रणनीति के तहत किया जाएगा, जिसमें 40 फीसदी हिंदी सिनेमा, 30 फीसदी अंतरराष्ट्रीय फिल्में और 30 फीसदी भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा शामिल होंगे। इसके अलावा देशभक्ति, आध्यात्मिक और बच्चों से जुड़ी विशेष श्रेणियां भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी, जिससे दर्शकों को विविध विषयों पर आधारित कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
शर्मिला टैगोर को मिलेगा सम्मान
फेस्टिवल का सबसे खास आकर्षण दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को दिया जाने वाला सम्मान होगा। भारतीय सिनेमा में उनके दशकों लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें इस मंच पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हिंदी और बांग्ला सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। IFFD 2026 का उद्देश्य दिल्ली को एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
सिनेमा प्रेमियों के लिए खास मौका
यह फेस्टिवल न सिर्फ फिल्मों का प्रदर्शन करेगा, बल्कि दुनियाभर के फिल्मकारों, कलाकारों और दर्शकों के बीच संवाद का एक मजबूत मंच भी बनेगा। यह फेस्टिवल सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अनूठा अवसर होगा, जहां वे अलग-अलग देशों और संस्कृतियों की कहानियों को एक ही मंच पर देख सकेंगे। IFFD 2026 के जरिए कला, संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
