Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी, जानें क्यों

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसी बीच उनके घर सुरक्षा बढ़ाई जाने की और पुलिस कमिश्नर के माफी मांगने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 24, 2024 | 12:44 PM

अल्लू अर्जुन के मामले में पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हैदराबाद की अदालत ने अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में महिला की हुई मौत के बाद अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। अल्लू अर्जुन के इस मामले में हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने मीडिया पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद उनकी खूब आलोचना की गई और अब कमिश्नर सीवी आनंद ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है।

हैदराबाद की एक अदालत ने 23 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ करने के मामले में छह आरोपियों को जमानत दे दी। वहीं एक्टर के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया और इसी बीच हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद मीडिया से माफी मांगते हुए नजर आए हैं। दरअसल आनंद ने संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ के बाद मीडिया कवरेज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। अब इस पर उन्होंने माफी मांगी है और कहा है कि उन्हें उकसाया गया था। इस कारण वह अपना आपा खो बैठे और अब मीडिया से माफी मांगते हुए नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- संध्या थिएटर में हुए भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे अल्लू अर्जुन

सम्बंधित ख़बरें

AA22XA6 Update: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली का ‘ग्लोबल’ धमाका, ‘जवान’ से भी बड़ा होगा स्केल

टोक्यो में दिखा अल्लू अर्जुन का ग्लोबल स्टारडम, एक्टर से मिलकर जापानी फैन हुईं इमोशनल, वीडियो हुआ वायरल

Pushpa 2 Japan Release: टोक्यो में अल्लू अर्जुन की गजब की दीवानगी, ‘पुष्पा कुनरिन’ के लिए उमड़े जापानी फैंस

हैदराबाद में मंदिर में की तोड़फोड़, गुस्साए हिंदू संगठनों ने मजार और कब्रों को तोड़े, ओवैसी के क्षेत्र में तनाव

कमिश्नर सीवी आनंद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कह रहे हैं कि नेशनल मीडिया को खरीद लिया गया है। आप लोग फिर भी उन्हें सपोर्ट करते हैं। मैं जानता हूं कि नेशनल मीडिया ने कैसा बर्ताव किया है। सबको खरीद लिया गया है। पूरी तरह से खरीद लिया गया है। कोई शर्म नहीं है आपको। खरीद लिए गए हो आप। मैं आपको बता रहा हूं। उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा है कि जांच के बीच मुझसे भड़काऊ सवाल पूछे जा रहे थे और मैं अपना आपा खो बैठा और नेशनल मीडिया के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जो अब मुझे भी बुरा लग रहा है। मुझे उकसाया गया और यह गलत था। मुझे शांत रहना चाहिए था। मैं अपनी कही बातों को वापस लेता हूं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के इस मामले में रोजाना नई अपडेट सामने आ रही है। अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है।

Hyderabad police commissioner cv anand apologies in allu arjun stampede incident know why

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 12:44 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.