हुमा कुरैशी ने बनाई सोनाक्षी सिन्हा के बालों की चोटी, मालदीव वेकेशन पर दिखी दोनों की मस्ती
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जहां उनकी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने उन्हें जॉइन किया है। दोनों एक्ट्रेस मालदीव वेकेशन (Maldives Vacation) पर खूब मस्ती कर रही हैं। जिसका वीडियो दोनों अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर कर रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें हुमा उनका पोनीटेल बनाती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वाह, विशेष रूप से मेरे बाल संवारने के लिए हुमा कुरैशी धन्यवाद!” सोनाक्षी के इस वीडियो को हुमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “वैसे तुम मुझे अफोर्ड नहीं कर सकती, लेकिन यह तुम्हारे लिए प्यार है।”
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी और हुमा आई थीं नजर
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। सोनाक्षी और हुमा एक साथ सतराम रमानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आई थीं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी नजर आए थे।
हाल ही में दिखाई हैं अपने लग्जरी घर की झलक
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई के बांद्रा वेस्ट में शारदा ऑडिटोरियम के 81 ऑरेटे में अपने लग्जरी घर की झलक दिखाई हैं। उनके इस घर में चार मास्टर बेडरूम, लिविंग रूम, ड्रेसिंग रूम, योग एरिया, आर्ट स्टूडियो और वॉक इन वॉर्डरोब भी शामिल है। एक्ट्रेस ने 4 हजार स्कावयर फुट में फैले अपने आलीशान घर को अर्चिटेक्ट से डिजाइन करवाया है।
