कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Huma Qureshi Black Gown: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से हुमा कुरैशी का नया ब्लैक गाउन लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस अंदाज में एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा
हुमा कुरैशी का ब्लैक गाउन लुक (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Huma Qureshi Black Gown Look On Cannes 2026: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कान्स से सामने आई उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह स्लीक ब्लैक गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनके स्टाइल स्टेटमेंट की खूब चर्चा कर रहे हैं। हुमा ने इस खास मौके के लिए ब्लैक कलर का बॉडी-फिटेड गाउन चुना, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट बना दिया।
ब्लैक गाउन में दिखा रॉयल अंदाज
हुमा कुरैशी ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। डायमंड नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं उनका कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हुमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें क्वीन ऑफ कान्स बताया, तो कुछ ने उनके इस लुक को अब तक का सबसे दमदार रेड कार्पेट अपीयरेंस कहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
सिनेमा को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
तस्वीरों के साथ हुमा ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि अगर आप कान में मिलें, तो मुझे पकड़ लीजिएगा। इसके साथ ही उन्होंने सिनेमा की खूबसूरती पर भी बात की। हुमा ने आगे लिखा कि सिनेमा दुनिया भर की कहानियों को एक मंच पर लाने का काम करता है और कान जैसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है।
भारतीय सितारों का जलवा जारी
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय कलाकार अपने फैशन और स्टाइल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया और आलिया भट्ट के बाद अब हुमा कुरैशी का यह नया लुक भी चर्चा का विषय बन गया है। हुमा का यह नया अवतार साबित करता है कि वह सिर्फ शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि फैशन आइकन के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
