Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई

Divyanka Tripathi Pregnancy: विवेक दहिया ने खुलासा किया कि दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर वह पहले घबरा गए थे। जिम्मेदारियों का एहसास होने के बाद अब वह नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
TV Couple Vivek Dahiya Fatherhood Divyanka Tripathi Pregnancy
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Divyanka Tripathi Pregnancy Story: टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रहे हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस कड़ी में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में विवेक दहिया ने उस एहसास के बारे में बताया, जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं, बल्कि घबराहट थी।

विवेक ने कहा कि पिता बनने की खबर सुनते ही मुझे अचानक जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा। यह पल जरूर खूबसूरत था, लेकिन इसके साथ एक टेंशन भी जुड़ी हुई थी। मन में सबसे पहले यही ख्याल आया कि अब जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। अब केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी के बारे में भी सोचना होगा।

जिम्मेदारी के एहसास से घबरा गए थे विवेक

विवेक ने कहा कि शुरुआत में मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं था, क्योंकि जिम्मेदारी का एहसास मेरे ऊपर हावी हो गया था। मेरे अंदर कुछ समय तक काफी घबराहट थी। हालांकि धीरे-धीरे मैंने खुद को समझाया कि हर इंसान इस तरह की खबर पर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है। किसी को तुरंत खुशी महसूस होती है तो किसी को पहले जिम्मेदारी का दबाव महसूस होता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि मैं खुश नहीं हूं। दरअसल, मैं और दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। हम हमेशा से माता-पिता बनना चाहते थे।

रिश्ते और जिंदगी में आए बदलाव पर बोले विवेक

विवेक दहिया ने आगे कहा कि कुछ दिनों बाद जब यह एहसास धीरे-धीरे मेरे अंदर बैठने लगा, तब मुझे इस नए सफर की खूबसूरती समझ आने लगी। यह जिंदगी का बेहद खास दौर है। मुझे हमेशा याद रहेगा कि पहली बार यह खबर सुनकर मैं कितना घबरा गया था। अपने और दिव्यांका के रिश्ते में आए बदलाव को लेकर भी विवेक ने खुलकर बात की।

माता-पिता बनने की तैयारी ने रिश्ते को बनाया और मजबूत

विवेक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे रिश्ते में काफी परिपक्वता आई है। अब हम दोनों पहले से ज्यादा समझदारी से चीजों को देखते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि बच्चे के आने के बाद पति-पत्नी का हनीमून फेज खत्म हो जाता है, लेकिन इसका असली मतलब यह होता है कि जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। पहले जिन छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी, अब वे बातें उतनी बड़ी नहीं लगतीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com