शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
Huma Qureshi Wedding: हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की खबरें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 2026 के अंत तक शादी कर सकते हैं। कपल इंटीमेट वेडिंग और ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहा है।
- Written By: सोनाली झा
हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी (फोटो-सोशल मीडिया)
Huma Qureshi And Rachit Singh Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साल 2026 के आखिर तक शादी करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि शादी की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू भी हो चुकी हैं और दोनों परिवार इस खास मौके को यादगार बनाने में जुटे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल अक्टूबर के अंत या नवंबर 2026 के आसपास शादी कर सकता है। हालांकि अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों इस समारोह को प्राइवेट और खास रखना चाहते हैं। संभावना जताई जा रही है कि शादी मुंबई में ही होगी, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।
कैसी होगी वेडिंग प्लानिंग
बताया जा रहा है कि हुमा कुरैशी एक सिंपल और इंटीमेट वेडिंग चाहती हैं। वे ज्यादा तामझाम से दूर रहकर सिर्फ अपने करीबियों के बीच शादी करना चाहती हैं। हालांकि शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल होंगे। हुमा कुरैशी और रचित सिंह की रिसेप्शन काफी भव्य होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया। फिल्म स्क्रीनिंग्स और खास मौकों पर उनकी साथ मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रचित सिंह ने साल 2025 में अमेरिका में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान हुमा को प्रपोज किया था, जिसके बाद से दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया।
वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं हुमा
पर्सनल लाइफ के साथ-साथ हुमा कुरैशी अपने करियर में भी लगातार एक्टिव हैं। हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा है। फैंस जहां उनकी शादी की खबरों से उत्साहित हैं, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
