- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Advance Booking And Opening Day Collection Prediction Details Inside
रिलीज होने के 4 दिन पहले ही करोड़ों कमा चुकी है हाउसफुल 5, एडवांस बुकिंग ने तोडा रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है। एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ टिकट बिक रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

हाउसफुल 5 एडवांस बुकिंग कलेक्शन, रिलीज होने के पहले ही करोड़ों कमा चुकी है फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों का प्रदर्शन साल के शुरुआत से ही उत्साह जनक नहीं रहा है, लेकिन हाउसफुल 5 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, यह कहा जा रहा है। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज होने के चार दिन पहले ही फिल्म ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही है और अभी एडवांस बुकिंग के लिए चार और दिन बचा हुआ है, ऐसे में इसे अच्छी ओपनिंग मिलेगी यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितने का कारोबार किया और हाउसफुल फ्रेंचाइज की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है।
हाउसफुल 5 फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त हुआ है और इसके 11,714 टिकट बिक गए हैं। इसी के साथ 48.84 लाख रुपए की कमाई फिल्म ने कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ अगर यह आंकड़ा जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 2.88 करोड़ का हो गया है। मतलब कुछ वक्त में ही फिल्म में 3 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। ये काफी बाड़ी बात है।
ये भी पढ़ें- नेतागिरी छोड़ एक्टिंग में वापसी, स्मृति ईरानी क्योंकि सास… के लिए ले रही हैं मोटी फीस
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar अब एलियन से करेंगे मुकाबला, ‘समुक’ से हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन हॉरर का होगा आगाज
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
हाउसफुल 5 को मिल सकती है ग्रैंड ओपनिंग
आज के दिन के अलावा एडवांस बुकिंग के लिए चार दिन का और वक्त बचा है। ऐसे में बंपर एडवांस बुकिंग का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिल सकती है।
हाउसफुल 5 के 2 वर्जन हो रहे रिलीज
हाउसफुल 5 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह का एक और कारण यह भी है कि फिल्म का दो वर्जन रिलीज होने वाला है। यानी दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ यह फिल्म अलग-अलग सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मतलब जिसे दोनों क्लाइमैक्स देखना है उसे दो फिल्म देखनी होगी। ऐसे में फिल्म का कारोबार और ज्यादा बढ़ सकता है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है।
हाउसफुल फ्रेंचाइजी का कैसा रहा प्रदर्शन
हाउसफुल फ्रेंचाइज के पिछली फिल्मों के कारोबार की अगर बात करें तो साल 2010 में हाउसफुल फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने 74 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। हाउसफुल 2 दो साल बाद रिलीज हुई, इसने 114 करोड़ का कारोबार किया। हाउसफुल 3 साल 2016 में रिलीज हुई इसने 107 करोड़ का कारोबार किया। हाउसफुल 4 इस फ्रेंचाइज की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई, 2019 में आई इस फिल्म ने 206 करोड़ का कारोबार किया था। हाउसफुल 5 कितना कारोबार करती है, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।
Housefull 5 advance booking and opening day collection prediction details inside
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
May 24, 2026 | 01:38 PMबैकफुट पर आए अभिषेक बनर्जी, 17 अवैध निर्माण नोटिस मामले पर बदले तेवर, कोलकाता नगर निगम से मांगा समय
May 24, 2026 | 01:34 PMडीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
May 24, 2026 | 01:34 PMनागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर
May 24, 2026 | 01:32 PMपश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
May 24, 2026 | 01:32 PMLGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
May 24, 2026 | 01:32 PMAkshay Kumar अब एलियन से करेंगे मुकाबला, ‘समुक’ से हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन हॉरर का होगा आगाज
May 24, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM













