Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक बार फिर से डराने आ रहा है ‘आहट’, मोहब्बत से मौत तक ले जाएगी ‘आमि डाकिनी’, जानें कब और कहां देखें शो

टीवी एक बार फिर से दर्शकों को डर और रहस्य की दुनिया में ले जाने वाला है, लेकिन इस बार एक नई कहानी और नए चेहरे के साथ। जिसका नाम ‘आमि डाकिनी’ है। ऐसे में चलिए जानते हैं यह शो कब और कहां शुरू होने वाला है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 18, 2025 | 08:16 PM

'आमि डाकिनी' (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: टीवी पर हॉरर और थ्रिल का दौर एक बार फिर लौटने वाला है। जहां एक समय ‘आहट’ जैसे डरावने शो ने दर्शकों की रातों की नींदें उड़ाई थीं, अब उसी लाइनअप में एक नया शो जुड़ने जा रहा है, जिसका नाम ‘आमि डाकिनी’ है। इस शो को सोनी टीवी लेकर आ रहा है और यह सिर्फ टीवी पर ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

हालांकि, इस डार्क थ्रिलर की खास बात यह है कि इसमें टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शीन दास मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो एक रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार में दिखाई देंगी।

हॉरर खौफ ‘आमि डाकिनी’ की कहानी
दरअसल, ‘आमि डाकिनी’ एक ऐसी कहानी है, जो मोहब्बत और पुनर्जन्म जैसे तत्वों को रहस्य और हॉरर के ताने-बाने में पिरोकर पेश करती है। कहानी की नायिका डाकिनी एक ऐसा किरदार है जो सौंदर्य के साथ-साथ खतरनाक भी है। उसका उद्देश्य है कि अपने पिछले जन्म का खोया हुआ प्यार फिर से पाना। लेकिन ये सफर आसान नहीं, बल्कि सस्पेंस, जुनून, और विनाश से भरा है। अगर कोई उसके रास्ते में आता है, तो उसका अंजाम भयानक होता है।

सम्बंधित ख़बरें

फैंस को लगा झटका! जेल से बाहर नहीं आए राजपाल यादव, पत्नी राधा ने कर दिया वायरल वीडियो पर बड़ा खुलासा

महाशिवरात्रि पर ‘नागबंधम’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर आउट, विजुअल्स देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

सब उनसे डरते हैं…नाना पाटेकर के साथ 20 साल तक क्यों नहीं किया काम? विशाल भारद्वाज ने खोला राज

अजय देवगन ने ‘शतक’ में भरी जान, RSS के 100 साल पर खुलेंगे अनकहे राज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

कब और कहां शुरू होगा शो? 
इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे एक महिला अपने प्रेम को पाने के लिए समय, जन्म और मृत्यु की सीमाएं पार करती है। डाकिनी न तो किसी से डरती है और न ही अपने फैसलों के लिए माफी मांगती है। उसका अंदाज, उसकी चाल, और उसकी ताकत दर्शकों को अंदर तक झकझोरने वाली है। बता दें, यह शो 23 जून 2025 से सोनी टीवी पर रात 8 बजे शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें- सेलेब्स के बालों को लेकर उड़ती अफवाहों पर हेयर स्टाइलिस्ट ने तोड़ी चुप्पी, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा

शीन दास इस भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, “डाकिनी का किरदार अब तक की मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। इसमें इमोशंस, डर, और इंसानी जिद के कई स्तर हैं। कई बार मुझे खुद को गहराई से खंगालना पड़ा, और ऐसे इमोशंस से गुजरना पड़ा जो काफी रॉ और अनकंफर्टेबल थे।”

उन्होंने आगे कहा कि यह शो सिर्फ डराने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक इमोशनल और मानसिक यात्रा भी है, जिसमें दर्शक खुद को खो देंगे। शीन को भरोसा है कि ऑडियंस न सिर्फ इस रहस्यमयी किरदार से जुड़ेगी, बल्कि शो के हर एपिसोड में थ्रिल, इमोशन और सस्पेंस का नया तड़का देखने को मिलेगा।

Horror show aami dakini aahat start on sony tv and sony liv from june 23 at this time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.