दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह की फिसली जुबान, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना, जानें पूरा मामला
Yo Yo Honey Singh Delhi Concert: दिल्ली कॉन्सर्ट में यो यो हनी सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बयान को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और गैर-जिम्मेदार बताया।
- Written By: सोनाली झा
यो यो हनी सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए उनके एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंटिमेसी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने लोगों को नाराज कर दिया है और सोशल मीडिया पर हनी सिंह की जमकर आलोचना हो रही है।
दरअसल, दिल्ली में आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों से फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसे कई लोगों ने अशोभनीय और गैर-जिम्मेदाराना बताया। किसी दर्शक ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई।
फैंस का रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हनी सिंह को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके बयान को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया, तो कुछ ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती। वहीं दूसरे ने टिप्पणी की कि इतनी मेहनत से कमबैक किया था, फिर वही गलती। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह नशे की हालत में मंच पर बोल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
Most Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
हनी सिंह के बयान पर हुआ विवाद
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह अपने बयानों या गानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके कई गाने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बोल के कारण आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद जब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी की, तो फैंस को उम्मीद थी कि उनका बदला हुआ अवतार देखने को मिलेगा। हालांकि, इस ताजा विवाद ने एक बार फिर उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हनी सिंह का वायरल वीडियो
फिलहाल हनी सिंह की ओर से इस वायरल वीडियो या बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ रहा है, उससे साफ है कि यह मामला जल्द शांत होने वाला नहीं है। दर्शकों और फैंस का मानना है कि कलाकारों को मंच पर अपनी लोकप्रियता और जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए, क्योंकि उनके शब्द लाखों लोगों तक पहुंचते हैं।
