‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
Eva Grover Casting Couch Claims: एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपने पहले पति हैदर अली खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह शादी के बाद उन पर अत्याचार किए गए।
- Written By: यति सिंह
आमिर खान, ईवा ग्रोवर और हैदर अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Eva Grover Allegations Against Haider Khan: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ईवा की शादी सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से हुई थी। लेकिन यह शादी उनके लिए एक बुरे सपने जैसी साबित हुई। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ के उन काले पन्नों को खोला है जिनके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप जाए।
ईवा ने बताया कि कैसे रिश्ते की शुरुआत में ही सब कुछ बिगड़ने लगा था और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी दर्द से भर गई। ईवा ग्रोवर के मुताबिक उनके पहले पति हैदर उन पर फिल्म डायरेक्टरों और प्रोड्यूसर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। हैदर का तर्क था कि घर के बिजली के बिल भरने और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह सब करना पड़ेगा।
हिंसा और बीमारी के साये में बीता मुश्किल वक्त
जब ईवा ने इस बात के लिए मना किया तो उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया गया। ईवा ने बताया कि उन्होंने अपने पति के परिवार की मदद के लिए अपनी गाड़ियां तक बेच दी थीं और अपनी सारी सेविंग खत्म कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद उन पर लगातार अनैतिक काम करने का दबाव बनाया जाता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Most Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
ईवा ने यह भी खुलासा किया कि हैदर अली खान शिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। शादी के समय उन्हें इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शादी के कुछ ही समय बाद हैदर का व्यवहार हिंसक होने लगा था। ईवा के शरीर पर अक्सर मारपीट के निशान रहते थे जिन्हें देखकर उनका परिवार काफी परेशान हो जाता था।
आज दाने-दाने को मोहताज हैं हैदर अली खान
ईवा ग्रोवर के मुताबिक आज उनके पूर्व पति हैदर अली खान की हालत बेहद खराब है। आमिर खान के परिवार से दूर रहने वाले हैदर के पास आज रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। वे किसी तरह दोस्तों की मदद से अपना गुजारा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Most Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
ईवा ग्रोवर का कहना है कि अतीत में जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुखद था लेकिन एक इंसान होने के नाते उन्हें हैदर की आज की हालत देखकर दया आती है।
बता दें ईवा ग्रोवर ने छोटे पर्दे के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर के साथ काम किया था और ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे फेमस टीवी शो से अपनी अलग पहचान बनाई थी।
