चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के नाइट क्लब पर देसी बमों से हमला, पुलिस बोली- वसूली के लिए जानबूझकर किया गया ब्लास्ट
यह धमाका सिंगर व रैपर बादशाह के क्लब में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि यह धमाके देसी बमों से किए गए हैं। फिलहाल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एनआईए की टीम बुलाकर जांच कराने की तैयारी है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
धमाके के बाद चंडीगढ़ पुलिस कर रही जांच (सौ. से सोशल मीडिया)
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एक नाइट क्लब में मंगलवार के सुबह भोर में दो धमाके होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि यह धमाका सिंगर व रैपर बादशाह के क्लब में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि यह धमाके देसी बमों से किए गए हैं। फिलहाल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एनआईए की टीम बुलाकर जांच कराने की तैयारी है।
रैपर बादशाह के नाइट क्लब में धमाके के बाद मौके पर पुलिस
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित नाइट क्लब में कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल से आकर विस्फोटक फेंके, जिसके बाद वहां पर धमाका हुआ। फिलहाल बाइक सवार संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति क्लब के पास पहुंचे और देसी बम की तरह कम क्षमता वाले विस्फोटक फेंक कर वहां ब्लास्ट करने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
धमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
रैपर बादशाह का नाइट क्लब
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के जिस जगह पर यह ब्लास्ट करने की घटना हुई है, वह क्लब रैपर व सिंगर बादशाह का बताया जा रहा है। घटनास्थल के पास क्लब की टूटी हुई खिड़कियां और बिखरे सामान देखे जा सकते हैं।
ब्लास्ट में सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
हालांकि घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा करने के लिए बम निरोधक दस्ता और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है। कहा जा रहा है कि यह धमाका क्लब से धन उगाही की नीयत से किया गया है। हमला में देसी बम फेंकने वाले की पहचान करके इसके असली मोटिव की पता लगाने की कोशिश में चंडीगढ़ पुलिस जुट गई है। यह भी माना जा रहा है कि वहां पर फॉरेंसिक की टीम और एनआईए की टीम भी पहुंचकर विस्तार से मामले की जांच करेंगी।
