विवादों में फिर घिरी ‘हेरा फेरी 3’, फिल्म के राइट्स को लेकर मचा बवाल, क्या अब और टलेगी शूटिंग?
Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है और इस बार फिल्म के राइट्स को लेकर बवाल मच गया है। ऐसे में अब खबरें हैं कि क्या और शूटिंग टलेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हेरा फेरी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hera Pheri 3 IP Rights Dispute: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट एक बार फिर मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की राह में आने वाली रुकावटें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
हाल ही में परेश रावल के साथ हुए विवाद के सुलझने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अब जल्द ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। लेकिन अब फिल्म एक नए कानूनी पचड़े में उलझ गई है।
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फिर मचा बवाल
इस बार मामला फिल्म के बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों का है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और विजय कुमार के बीच राइट्स को लेकर विवाद छिड़ गया है। विजय कुमार का दावा है कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, क्योंकि यह मलयालम फिल्म राम जी राव स्पीकिंग की हिंदी रीमेक है।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
विजय कुमार के मुताबिक, उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला को केवल पहली फिल्म बनाने की अनुमति दी थी। उनका आरोप है कि ‘फिर हेरा फेरी’ भी बिना उनकी इजाजत के बनाई गई थी, हालांकि उस समय उन्होंने कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। लेकिन अब जब तीसरे पार्ट की तैयारी हो रही है, तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया है।
विवादों के चलते रुकी शूटिंग
बताया जा रहा है कि विजय कुमार ने पहले इस मामले में निर्माता को नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। इस विवाद के चलते ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग फिलहाल अटक गई है।
हालांकि, विजय कुमार ने यह भी संकेत दिया है कि अगर यह राइट्स का विवाद सुलझ जाता है, तो वह फिल्म को मूल तिकड़ी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ही बनाना चाहेंगे। यह खबर फैंस के लिए थोड़ी राहत जरूर लेकर आई है।
ये भी पढ़ें- ‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाई नोरा फतेही की मुसीबत, वर्क परमिट रद्द करने की मांग, क्या भारत से होंगी डिपोर्ट?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘हेरा फेरी 3’ की राह में चल रही यह ‘हेरा फेरी’ कब खत्म होगी। क्या फैंस को एक बार फिर बाबूराव, राजू और श्याम की जोड़ी देखने को मिलेगी, या यह फिल्म कानूनी विवादों में ही उलझी रह जाएगी इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।
