गम को पीछे छोड़ काम पर वापसी, धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मुस्कुराती दिखीं हेमा मालिनी
Hema Malini: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी गम को पीछे छोड़ काम पर लौट आईं। मथुरा में संसद खेल महोत्सव में वे मुस्कुराती दिखीं। उन्होंने पीएम मोदी की पहल की सराहना की।
- Written By: अनिल सिंह
Hema Malini Back to work (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Hema Malini Back to work: हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पूरा परिवार और फैंस दोनों ही इस अपूरणीय क्षति से उबर नहीं पाए हैं। अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी के लिए यह समय निश्चित रूप से दुख और कठिनाइयों से भरा रहा है।
हालांकि, अब धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने अपने काम पर वापसी कर ली है, और सार्वजनिक रूप से पहली बार उनके चेहरे पर मुस्कान देखी गई है।
मथुरा में संसद खेल महोत्सव का हिस्सा बनीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मथुरा में आयोजित हुए संसद खेल महोत्सव का हिस्सा बनी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस…फिर बने ‘किंग ऑफ स्लो मॉशन’, फिल्मों में निभाया विलेन का रोल
अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
कार्य पर फोकस: वीडियो में हेमा अपने गम को पीछे छोड़ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती और अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सांसद के चेहरे पर लंबे समय बाद खुशी देखी गई।
पोस्ट में लिखा: उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कल मथुरा में मैराथन संसद खेल महोत्सव का उद्घाटन हुआ। राज्य के कोने-कोने से विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय है शूटिंग, कुश्ती और इसी तरह की अन्य बहु-विधाओं में कई लड़कियां न केवल भागीदारी कर रही हैं बल्कि शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं!”
पीएम मोदी की पहल की सराहना: उन्होंने आगे पीएम मोदी की पहल को श्रेय देते हुए लिखा कि “योग्यता को महत्व दिया जा रहा है और अब हम देखते हैं कि जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मथुरा का यह उदाहरण साबित करता है कि अब सभी को समान अवसर मिल रहे हैं।”
ये भी पढ़ें- रीना रॉय को अफेयर में मिला धोखा, फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर से की शादी, बाद में हो गया तलाक
यूजर्स ने सराहा समर्पण
यूजर्स भी हेमा मालिनी को वापस मुस्कुराता देखकर बहुत खुश हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं:
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “आप हमेशा चट्टान की तरह मजबूत, कोमल हृदय और पवित्र आत्मा वाली एक अच्छी इंसान हैं। हेमा जी, आपका हृदय कितना पवित्र और शुद्ध है, ऐसे ही हंसती-मुस्कुराती रहिए, भगवान आपको हिम्मत दे।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपकी शक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है, हेमा जी। अपने गम को भुलाकर कर्म ही सच्ची सेवा है।”
प्रार्थना सभा पर तोड़ी थी चुप्पी
बता दें कि हाल ही में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की दो अलग-अलग प्रार्थना सभा रखने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी थी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह दोनों परिवारों का आपसी मामला है। दरअसल, एक प्रेयर मीट हेमा मालिनी ने आयोजित की थी, जबकि दूसरी सनी देओल के घर रखी गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच मतभेद होने के सवाल उठे थे।
