बारिश भरे सफर में फिटनेस का ख्याल रखते दिखे Harshvardhan Rane, स्पा ऑन व्हील्स वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Harshvardhan Rane Viral Video: हर्षवर्धन राणे ने अपनी वैनिटी वैन को चलता-फिरता स्पा और रिकवरी रूम में बदल लिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए।
- Written By: सोनाली झा
हर्षवर्धन राणे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Harshvardhan Rane Fitness: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे उन सितारों में शामिल हैं, जो अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने उनके प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में हर्षवर्धन ने अपनी वैनिटी वैन को एक चलते-फिरते स्पा और रिकवरी रूम में बदल दिया है, जहां वह सफर के दौरान भी अपनी सेहत और फिटनेस का खास ख्याल रख रहे हैं।
हर्षवर्धन राणे द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो की शुरुआत बारिश से भीगी सड़कों के खूबसूरत दृश्य से होती है। बाहर का मौसम बेहद सुहावना नजर आता है, जबकि वैन के अंदर अभिनेता आरामदायक माहौल में दिखाई देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सीट पर आराम से लेटे हुए हैं और उनके ऊपर रेड लाइट लगी हुई है।
रेड लाइट थेरेपी से रिकवरी कर रहे हैं हर्षवर्धन
रेड लाइट थेरेपी को शरीर की रिकवरी, मांसपेशियों को आराम देने और थकान कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। अभिनेता इस थेरेपी का लाभ लेते हुए बेहद रिलैक्स और सुकून भरे अंदाज में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अनोखे फिटनेस रूटीन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ में Suniel Shetty ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, बोले- खेलों से जुड़ेंगे तो…
Shahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
ट्रैफिक को बनाया रिकवरी का मौका
वीडियो में हर्षवर्धन बताते हैं कि उन्होंने अपनी वैन को एक रिकवरी रूम में तब्दील कर दिया है। उनका कहना है कि अब जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा, उन्हें उतना ही अधिक आराम और रिकवरी का समय मिल जाएगा। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और लगातार सफर के बीच फिटनेस बनाए रखने का यह तरीका लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है। वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि स्पा ऑन व्हील्स यानी पहियों पर चलने वाला स्पा।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
आज हर्षवर्धन राणे हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। अभिनेता बनने का सपना लेकर उन्होंने महज 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। शुरुआती दिनों में उन्होंने दिल्ली में वेटर, एसटीडी बूथ कर्मचारी और कैफे वर्कर के रूप में काम किया। बाद में मुंबई आकर उन्होंने टीवी शो लेफ्ट राइट लेफ्ट से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
