‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने छुआ दर्शकों का दिल, हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी बनी चर्चा का विषय
Harshvardhan Rane and Sonam Bajwa Chemistry: ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म अपनी जुनूनी प्रेम कहानी और जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए खूब सराही जा रही है।
- Written By: सोनाली झा
हर्षवर्धन-सोनम की जोड़ी बनी चर्चा का विषय
Ek Deewane Ki Deewaniyat Audience Review: फेस्टिव सीजन में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक जुनूनी प्रेम कहानी है, जिसने लवर्स के दिलों को जीत लिया है। फिल्म के गाने, इमोशन्स और जोड़ी की केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफों का दौर जारी है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की राय जानने पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला। एक दर्शक ने कहा कि बहुत अच्छी फिल्म है, लवर्स को जरूर पसंद आएगी। हर्ष और सोनम की जोड़ी कमाल की लगी। यह ‘सनम तेरी कसम’ के बाद हर्षवर्धन की सबसे बेहतर फिल्म है। मैं इसे 5 में से 4 स्टार देता हूं।
फैंस का रिएक्शन
वहीं एक महिला दर्शक ने बताया कि फिल्म का पहला हाफ थोड़ा स्लो लगा लेकिन दूसरा पार्ट काफी इमोशनल और एंगेजिंग था। उन्होंने कहा कि फिल्म का म्यूजिक बहुत प्यारा है और दोनों की एक्टिंग शानदार रही। मैं इसे 3.5 स्टार दूंगी। एक अन्य दर्शक ने फिल्म की तारीफ में कहा कि हर्षवर्धन की परफॉर्मेंस दिल छू लेने वाली है, और म्यूजिक ने फिल्म को और भी खास बना दिया। यह फिल्म म्यूजिकल लव स्टोरी के चाहने वालों के लिए परफेक्ट है। मेरी तरफ से 4.5 स्टार।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
फिल्म की कहानी पर कही ये बात
हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। एक महिला दर्शक ने कहा कि फिल्म की कहानी कमजोर है और डायलॉग भी प्रभावशाली नहीं हैं। हालांकि एक्टिंग और म्यूजिक अच्छे हैं, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म औसत है। मैं इसे 2 स्टार दूंगी। वहीं, एक अन्य महिला दर्शक को फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा कि कहानी में नया पन है, और दोनों एक्टर्स ने दिल से काम किया है। मुझे फिल्म का हर पल अच्छा लगा। मैं इसे पूरे 5 स्टार दूंगी।
ये भी पढ़ें- बसीर और नेहल का रोमांस बना ‘बिग बॉस 19’ की नई सेंसेशन, घरवालों में मचा हंगामा
दर्शकों से मिला पॉजिटिव रिएक्शन
कुल मिलाकर, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को दर्शकों से पॉजिटिव से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक और विजुअल प्रेजेंटेशन इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। सिनेमाघरों में युवाओं के बीच यह फिल्म तेजी से लोकप्रिय हो रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ेगा।
