Happy Birthday Vijay: स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार एक्टिंग…जानें विजय देवरकोंडा रातों-रात कैसे बनें ‘नेशनल क्रश’
Vijay Deverakonda Birthday: 9 मई यानि आज विजय अपना 37 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर विजय के चाहने वालों का तांता लग गया है।जानें विजय कैसे बने ‘नेशनल क्रश’?
- Written By: यति सिंह
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना(सोर्स-इंस्टाग्राम)
Vijay Deverakonda Biography:साउथ सिनेमा के दमदार एक्टरों में से एक विजय देवरकोंडा जिन्होनें अपनी दमदार एक्टिंग से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। अपने स्टाइल और एक्टिंग के दम पर विजय ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। 9 मई यानि आज विजय अपना 37 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर विजय के चाहने वालों का तांता लग गया है।
संघर्ष से सुपरस्टार बनने का सफ़र
विजय देवरकोंडा ने अपने करियर साल 2011 में आई फिल्म नुव्विला से शुरू किया था। इसके बाद विजय ‘life is beautiful’ में एक छोटे से किरदार में नज़र आए। हालांकि शुरुआत के समय विजय को ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उनका साथ नहीं छोड़ा और देखते ही देखते साउथ के सुपर स्टार बन गए। इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म येवाडे सुब्रमण्यम में विजय अहम भूमिका में नज़र आए।
फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से बनी दमदार पहचान
विजय की दमदार एक्टिंग का डंका आज साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में बज चुका है। साल 2016 में आई पेल्ली चूपुलू विजय की पहली हिट फिल्म थी। जिसके लिए विजय को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। साल 2017 में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म अर्जुन रेड्डी ने विजय को साउथ सुपरस्टार के रूप में नई पहचान दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
फिल्म में उनका गंभीर किरदार लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीलिज होने के विजय ने कई हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी दमदार पहचान बनाई
यह भी पढ़ें: डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
‘गीता गोविंदम’ से बनें फैंस के स्टार
साल 2018 में रीलिज हुई ‘गीता गोविंदम’ में विजय के करियर की वह मूवी थी, जो उनकी लाइफ में टर्निंग पाइंट साबित हुई। ‘गीता गोविंदम’ में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। जहां एक तरफ़ दर्शकों के दिल से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का खुमार अभी उतरा नहीं है, तो दूसरी तरफ फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
