डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ

Bobby Deol की नई फिल्म 'बंदर' का टीजर ट्रेलर सामने आया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी 'समीर मेहरा' अवतार ने नजर आएगें। फिल्म को लेकर देओल परिवार ने खास प्रतिक्रिया दी है।
Bobby Deol Bandar Teaser Release
बॉबी देओल फिल्म बंदर का टीजर रिलीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bobby Deol Bandar Teaser Release: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीज़र सामने आया है। जिसके बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा तेज हो गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई बॉबी देओल के नए अवतार की तारीफ करता नजर आ रहा है। इसी बीच देओल परिवार की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बॉबी देओल के बड़े भाई एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बंदर' का टीज़र साझा किया। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने बेहद खास अंदाज में बॉबी की तारीफ की। सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 'लुकिंग सो गुड, माय लॉर्ड बॉबी।' सनी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करण देओल ने भी तारीफ

वहीं, सनी देओल के बेटे और अभिनेता करण देओल ने भी अपने चाचा बॉबी देओल की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया। करण ने लिखा, 'वाह!! 'बंदर' का बेसब्री से इंतजार है। बॉबी चाचा, आप कमाल लग रहे हैं।' करण की इस प्रतिक्रिया ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

'एनिमल' की सफलता के बाद बॉबी देओल अब डार्क रोल निभा रहे हैं। 'बंदर' में भी उनका ऐसा ही एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। जो अपनी अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

कैसा है बंदर का टीज़र?

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत काफी मनोरंजक अंदाज में होती है। बॉबी देओल इसमें समीर मेहरा नाम के किरदार में नजर आते हैं, जो 70 के दशक के डिस्को स्टार जैसे लुक में दिखाई देते हैं और स्टेज पर परफॉर्म करते हैं। हालांकि कुछ ही पलों बाद कहानी अचानक रहस्यमयी मोड़ लेती है।

https://www.youtube.com/watch?v=QMCoKp7PsZM

टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार समीर मेहरा एक डेटिंग ऐप के जरिए कुछ लड़कियों से मिलता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वही मुलाकातें उनके लिए मुसीबत बन जाती हैं। वह कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। टीजर में उनकी गिरफ्तारी को भी दिखाया गया है।

फिल्म में दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी चर्चित कहानियों पर काम कर चुके हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com