Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रवि तेजा बर्थडे स्पेशल : सहायक एक्टर से लेकर सुपरस्टार बनने तक, ऐसा रहा रवि तेजा का करियर

रवि (Ravi Teja) का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jan 26, 2022 | 07:10 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई, साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) के सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) आज अपना 54वां जन्मदिन (Ravi Teja Birthday Special) मना रहे हैं। रवि (Ravi Teja) का जन्म 26 जनवरी 1968 को हुआ था। एक्टर रवि (Ravi Teja)का जन्म भारत के मशहूर दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश के जगमपेट्टा में हुआ था। रवि (Ravi Teja) का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। रवि (Ravi Teja) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर है, जो अपने एक्शन और कॉमेडी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 

रवि (Ravi Teja) किसी भी फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। इसलिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री  में आने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रवि तेजा (Ravi Teja) कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1988 में फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए चेन्नई आ गए और फिल्मों के लिए कोशिश करने लगे। रवि (Ravi Teja) ने फिल्मों में काम करने के लिए कई जगह ऑडिशन दिये। साल 1990 से 1996 का दौर उनके लिए काफी संघर्ष भरा रहा। इस दौरान वह कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में नज़र आए थे। रवि तेजा (Ravi Teja) ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्यम’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सहायक भूमिका में नज़र आये थे।

इसके बाद साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘नी कोसम’ में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। बता दें कि, रवि (Ravi Teja) की फिल्में हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आती हैं। रवि (Ravi Teja) ने शुरुआती दौर में नॉर्थ इंडिया में अपने पिता की नौकरी के चलते काफी समय बिताया था।रवि (Ravi Teja) ने साउथ इंडस्ट्री में सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आने लगी। अब उनकी गिनती साऊथ के सबसे महंगे एक्टर में होती है।

सम्बंधित ख़बरें

मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!

शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’

‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके

रवि (Ravi Teja) ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। रवि तेजा (Ravi Teja) देखते ही देखते साउथ के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए। बता दें कि, साल 2012 में रवि तेजा (Ravi Teja) फोर्ब्स की 100 ऐसे सेलेब्रिटीज की सूची में शामिल थे, जिनकी सालाना कमाई 15।5 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इस सूची में रवि (Ravi Teja) ने 50 वां स्थान हासिल किया था। एक्टिंग के अलावा रवि (Ravi Teja) फुटवियर कंपनी ल्यूनर के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। 

फिल्मों के अलावा रवि तेजा (Ravi Teja) विवादों के वजह से भी चर्चा में रहे थे। दरअसल, साल 2017 में एक महीने के अंदर मिली हार्ड ड्रग्स को लेकर एक्साइज एंड प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट ने फिल्म जगत से जुड़े 12 लोगों को समन जारी किया था। इन 12 लोगों में रवि (Ravi Teja) का नाम भी शामिल था। रवि (Ravi Teja) के अलावा एक्ट्रेस चार्मी कौर, नवदीप, तरुण, सुब्बुराज, नंदू और डायरेक्टर चिन्ना के नाम भी इस लिस्ट में शामिल थे।इसके बाद रवि (Ravi Teja) समेत अन्य एक्टर को जांच एंजेसी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

रवि तेजा (Ravi Teja) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उन्होंने 26 मई, 2002 को कल्याणी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम मोक्षदा है और बेटे का नाम महाधन भूपतिराजू है। रवि (Ravi Teja) के एक भाई भी थे जिसका नाम भारत भूपतिराजू था। लेकिन, साल 2017 में एक कार एक्सीडेंट में रवि (Ravi Teja) के भाई भारत भूपतिराजू का निधन हो गया। 

उन्होंने अब तक इत्लु श्रवण सुब्रमण्यम (2001), अवुनु वल्लीडारु इस्ता पद्दारु (2002), इडियट (2002), खडगाम (2002), अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मयी (2003), वेंकी (2004), ना ऑटोग्राफ (2004), भाद्र (2005), विक्रमारकुडु (2006), दुबई सीनू (2007), कृष्णा (2008), नेनिंथे (2008), किक (2009), शंबो शिवा शम्बो (2010), डॉन सीनू (2010), मिरापाके (2011), बालुपु (2013), पावर (2014), बंगाल टाइगर (2015), राजा द ग्रेट (2017), और क्रैक (2021) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में कम किया है।

Happy birthday ravi teja birthday special know some unknown facts about actor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2022 | 07:10 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • South Super Star

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.