Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती

The Alliance Twist: द अलायंस से एलिमिनेट होने के बाद वंशज सिंह ने अपनी वाइल्डकार्ड एंट्री कन्फर्म कर दी। कुशाल टंडन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी वापसी के बाद दोनों के बीच टकराव हो सकता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 04, 2026 | 10:58 PM

वंशज सिंह और कुशाल टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vanshaj Singh Wild Card Entry: रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में यूट्यूबर वंशज सिंह भले ही हाल ही में एलिमिनेट हो गए हों, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वंशज ने खुद पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में वापसी करेंगे। खास बात यह है कि उन्होंने री-एंट्री से पहले ही टीवी अभिनेता कुशाल टंडन पर निशाना साधते हुए साफ कर दिया है कि इस बार वह अधूरे हिसाब बराबर करने के इरादे से लौट रहे हैं।

शो से बाहर आने के बाद वंशज सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी वापसी की पुष्टि की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा शो में नजर आएंगे, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि हां, बिल्कुल। मेरी वाइल्डकार्ड एंट्री होगी। जो जवाब अभी बाकी रह गए हैं, अब जाकर सबके मुंह पर दूंगा। उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि शो में उनकी वापसी केवल गेम खेलने के लिए नहीं, बल्कि पुराने विवादों का जवाब देने के लिए भी होगी।

कुशाल टंडन से पुरानी रंजिश

दरअसल, वंशज सिंह और कुशाल टंडन के बीच शो के दौरान कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। वंशज के एलिमिनेट होने के बाद कुशाल ने इसे कर्मा बताया था। उन्होंने कहा था कि वंशज अपने से बड़े लोगों की इज्जत नहीं करते और उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। कुशाल के इस बयान पर अब वंशज ने भी पलटवार करने का मन बना लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर

Lock Upp 2 Twist: कैदियों के फैसले ने पलटा पूरा गेम, आकांक्षा चमोला बचीं तो खत्म हुआ श्रेष्ठा अय्यर का सफर

‘रामायण’ में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल, बोलीं- पहले पार्ट में मेरा रोल बहुत छोटा है, यश की जमकर की तारीफ

‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

शो छोड़ते वक्त भी दी थी चेतावनी

एलिमिनेशन के समय भी वंशज सिंह ने कुशाल टंडन को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि पीठ पीछे खेलने के बजाय सामने आकर बात करने की आदत डालो। इतना ही नहीं, उन्होंने कुशाल की उम्र को लेकर भी तंज कसते हुए कहा था कि उनसे दोगुनी उम्र होने के बावजूद वह उन्हें शो से बाहर कराने में पूरी ताकत लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर

कब होगी वापसी

फिलहाल मेकर्स ने वंशज सिंह की वाइल्डकार्ड एंट्री की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, खुद वंशज के बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह जल्द ही शो में दोबारा दिखाई देंगे। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि उनकी वापसी के बाद कुशाल टंडन और उनके बीच का विवाद किस नए मोड़ पर पहुंचता है।

Vanshaj singh wild card entry kushal tandon the alliance reality show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 10:58 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Prime Video
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.