Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Graham Greene: ग्राहम ग्रीन के निधन से सदमे में हॉलीवुड, टोरंटो के एक अस्पताल में ली आखिरी सांस

Graham Greene Death: हॉलीवुड से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कनाडाई अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 02, 2025 | 12:42 PM

हॉलीवुड ने खोया चमकता सितारा, कनाडाई अभिनेता ग्राहम ग्रीन का निधन

Follow Us
Close
Follow Us:

Graham Greene Passes Away: ग्राहम ग्रीन के निधन की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहार दौड़ गई है। वो काफी समय से बीमार थे। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। एजेंट माइकल ग्रीन ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

ग्राहम ग्रीन का जन्म 22 जून 1952 को कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित सिक्स नेशंस रिजर्व में हुआ था। वह एक आदिवासी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे और अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने जीवन में कड़े संघर्ष किए। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कई अलग-अलग काम किए, लेकिन उनके अंदर छुपा कलाकार हमेशा जिंदा रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Border 2 Collection: धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 9वें दिन की कमाई

Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी, दूसरे दिन मर्दानी 3 ने वसूले इतने करोड़

राम चरण के घर में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी, पत्नी उपासना ने दिया एक बेटे और एक बेटी को जन्म

जेट स्की पर मां पिंकी संग मस्ती करते दिखे ऋतिक रोशन, शेयर किया दिल छू लेने वाला अनुभव

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल पर सुनवाई आज

ग्राहम ग्रीन के करियर की शुरुआत 

उन्होंने थियेटर से शुरुआत की और धीरे-धीरे टेलीविजन और फिर फिल्मों की ओर बढ़े। 1979 में टीवी शो ‘द ग्रेट डिटेक्टिव’ से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 1983 में आई फिल्म ‘रनिंग ब्रेव’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया।

ग्राहम ग्रीन को कब मिली पहचान 

हालांकि, ग्राहम ग्रीन को असली पहचान 1990 में आई फिल्म ‘डांस विद वोल्वस’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ‘किकिंग बर्ड’ का किरदार निभाया, जिसने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को 12 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले और ग्राहम खुद बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकित हुए। यह उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘डांस विद वोल्वस’ के बाद ग्रीन कई बड़ी फिल्मों में नजर आए और उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ काम किया। वे 1994 में ‘मैवरिक’ में मेल गिब्सन और जोडी फोस्टर के साथ, 1995 में ‘डाई हार्ड विद अ वेंजेंस’ में ब्रूस विलिस के साथ, और 1999 में ‘द ग्रीन माइल’ में टॉम हैंक्स के साथ दिखाई दिए।

आदिवासी समुदाय के कलाकार थे ग्राहम ग्रीन 

इसके अलावा, ‘ट्वाइलाइट सागा: न्यू मून’, ‘विंड रिवर’, ‘1883’, और ‘टुल्सा किंग’ जैसी कई फिल्मों और सीरीज में उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं। ग्राहम ग्रीन को सिर्फ एक अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने उस दौर में हॉलीवुड में कदम रखा, जब आदिवासी कलाकारों के लिए दरवाजे लगभग बंद थे। उन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई बल्कि दूसरों के लिए भी रास्ते खोले। आने वाली पीढ़ियों के लिए वे एक मिसाल बन गए।

ग्राहम ग्रीन की सोच 

अपनी निजी जिंदगी में वे बेहद शांत और जमीन से जुड़े इंसान थे। उनकी पत्नी, हिलरी ब्लैकमोर, और बेटी, लिली लाजारे, उनके सबसे करीब थे। उनका मानना था कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, बल्कि ये समाज को सोचने का तरीका देती हैं।

Graham greene passes away canadian actor died at the age of 73

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Hollywood
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.