Gowtam Tinnanuri की Kingdom विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘वीडी 12’ का जारी हुआ टीजर
Kingdom:विजय देवरकोंडा की जिस फिल्म को वीडी 12 नाम दिया गया था, अब उसके टाइटल का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम किंगडम है और हिंदी में साम्राज्य, गौतम तिन्नानुरी की फिल्म का टीजर जारी हुआ है।
- Written By: अनिल सिंह
विनाश और विद्रोह की बेजोड़ कहानी हैं विजय देवरकोंडा की किंगडम
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म को vd12 नाम से पुकारा जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म को टाइटल मिल गया है, फिल्म का नाम किंगडम है और हिंदी में साम्राज्य, इसका टीजर भी रिलीज किया गया है। इसी साल 30 में में यह फिल्म रिलीज होने वाली है। 1 मिनट 52 सेकंड के टीजर में फिल्म की कहानी की झलक मिल गई है। दर्शक टीजर की तारीफ कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने अपनी बेताबी भी कमेंट्स के माध्यम से जाहिर की है।
1 मिनट 52 सेकंड के टीजर में विनाश और विद्रोह की बेजोड़ कहानी दिखाई गई है। कहानी की झलक देखकर दर्शकों का उत्साह फिल्म के लिए अपने चरम पर पहुंच गया है और वह फिल्म के लिए अपनी बेताबी को जाहिर करते हुए नजर आए हैं। टीजर में विजय देवरकोंडा जेल में नजर आए और पुनर्जन्म की बात भी कही गई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प लग रही है।
यहां देखें टीजर
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Vijay: स्टाइल, एटीट्यूड और दमदार एक्टिंग…जानें विजय देवरकोंडा रातों-रात कैसे बनें ‘नेशनल क्रश’
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
Vijay की Jana Nayagan की लीक पर रजनीकांत का आया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की इन फिल्मों का नाम सुन भन्ना जाएगा दिमाग, क्या आपको याद है ये फिल्में
30 में 2025 को फिल्म किंगडम दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गौतम तिन्नानुरी ने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म में विजय देवराकोंडा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम किंगडम रखा गया है जबकि हिंदी में इस साम्राज्य नाम मिला है। दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा के लिए फिल्म में रणबीर कपूर की आवाज इस्तेमाल की गई है और इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
