शाहरुख खान की इन फिल्मों का नाम सुन भन्ना जाएगा दिमाग, क्या आपको याद है ये फिल्में

शाहरुख खान की सभी फिल्मों के नाम उनके चाहने वालों को जुबानी याद रहते हैं, लेकिन शाहरुख खान की कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनके नाम शायद कम ही लोगों को पता हैं।
Idiot to Chaahat Shah Rukh Khan Unknown Films
शाहरुख खान की वो अनजान फ़िल्में जिनका नाम आपने शायद नहीं सुना होगा
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan Unknown Films: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। उनकी सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में और 90 के दशक में उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसके नाम अब लोगों को याद नहीं हैं। आज हम उन्हीं फिल्मों का जिक्र इस स्टोरी में कर रहे हैं।

'दुश्मन दुनिया का', 'कुछ मीठा हो जाए', 'इडियट', 'माया मेम साहब', 'चाहत' और 'ये लम्हें जुदाई के' शाहरुख खान की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनके नाम यकीनन उनके चाहने वालों को भी नहीं याद होंगे।

दुश्मन दुनिया का 

दुश्मन दुनिया का फिल्म महमूद ने बनाई थी, यह फिल्म ड्रग्स की लत में गिरफ्तार हुए एक युवक की कहानी थी। इस फिल्म में जितेंद्र, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कलाकार नजर आए थे। शाहरुख खान और सलमान खान का रोल इसमें काफी फनी था और यह फिल्म अब दर्शकों को याद नहीं है। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।

इडियट

साल 1992 में शाहरुख खान की फिल्म इडियट टीवी पर प्रसारित हुई थी। इस फिल्म को दूरदर्शन पर प्रसारित करने के लिए टीवी सीरीज के तौर पर बनाया गया था। यह फिल्म कुछ समय पहले मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने की वजह से सुर्खियों में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नीरज बोरा और नीता वशिष्ट ने एम भूमिका निभाई थी।

माया मेम साहब

माया मेम साहब फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी और यह शाहरुख खान की उन फिल्मों में से एक है जिसका नाम अब लोगों को याद भी नहीं है।

चाहत 

1996 में शाहरुख खान की फिल्म चाहत रिलीज हुई थी। यह फिल्म महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने बनाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ पूजा भट्ट अहम किरदार में नजर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं की और यह शाहरुख खान के करियर की फ्लॉप फिल्मों में से एक गिनी जाती है और अब इस फिल्म का नाम भी लोगों को याद नहीं है।

कुछ मीठा हो जाए

शाहरुख खान की वह फिल्में जिनके नाम अब लोगों को याद नहीं है उनमें 'ये लम्हें जुदाई के' फिल्म का नाम भी शामिल है, जो 2004 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा 'कुछ मीठा हो जाए' फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अरशद वारसी और कॉमेडियन जसपाल भट्टी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com