Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोविंदा को दी गई न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह, रिपोर्ट्स का इंतजार, मैनेजर ने किया खुलासा

Govinda Advised to see Neurologist: गोविंदा को मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सिरदर्द, सिर में भारीपन और चक्कर की शिकायत थी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 12, 2025 | 12:31 PM

गोविंदा को दी गई न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह

Follow Us
Follow Us:

Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा को मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय गोविंदा को अचानक सिर में तेज दर्द और भारीपन महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से कंसल्ट करने की सलाह दी है और उनकी कई मेडिकल टेस्ट किए जा चुके हैं।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि अभिनेता अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा जी को तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन की शिकायत थी। उन्हें चक्कर भी आ रहे थे, इसलिए डॉक्टरों ने न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी। उनकी जांच चल रही है और फिलहाल वो डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं।

गोविंदा के मैनेजर का बड़ा खुलासा

गोविंदा के दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने भी उनकी हालत पर अपडेट देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे अभिनेता को इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने फोन पर डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं ली थीं, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे गोविंदा

सूत्रों के अनुसार, गोविंदा की रिपोर्ट्स अभी जांच में हैं, हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और किसी गंभीर खतरे की बात नहीं है। कुछ दिनों तक उन्हें आराम की सलाह दी गई है और आवश्यकतानुसार आगे का इलाज तय किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले ही गोविंदा को धर्मेंद्र से मिलने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल जाते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें- शाह हाउस में फिर बजेगी शहनाई, ईशानी की जबरन शादी करवाएगी पाखी, अनुपमा का फूटा गुस्सा

डॉक्टर्स की निगरानी में है गोविंदा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अभिनेता गोविंदा खुद कार चलाते हुए धर्मेंद्र के हालचाल लेने पहुंचे थे और काफी भावुक नजर आए थे। फिलहाल, गोविंदा की तबीयत में सुधार है और डॉक्टर्स लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Govinda advised to see a neurologist reports awaited manager reveals

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Govinda

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.