Golmaal 5 को लेकर बड़ा अपडेट, रणवीर सिंह के कैमियो की चर्चा तेज, अक्षय कुमार निभा सकते हैं बादशाह का किरदार
Ranveer Singh Cameo In Golmaal 5: 'गोलमाल 5' को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह कैमियो कर सकते हैं, जबकि अक्षय कुमार 'बादशाह' नाम के खास किरदार में नजर आ सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Film Golmaal 5 Update: कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का पांचवां भाग इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों के लिए हंसी और मनोरंजन का बड़ा पैकेज लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और इससे जुड़े कई दिलचस्प अपडेट सामने आए हैं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह फिल्म में एक खास कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की मजबूत प्रोफेशनल बॉन्डिंग को देखते हुए इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। दोनों इससे पहले कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया है।
अक्षय कुमार के किरदार को लेकर नई जानकारी
फिल्म में इस बार अक्षय कुमार की एंट्री ने दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उनका किरदार ‘बादशाह’ नाम का हो सकता है, जिसका संबंध तमिलनाडु की पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है। खास बात यह है कि उनका लुक काफी हद तक फिल्म हाउसफुल 4 के लोकप्रिय किरदार ‘बाला’ से मिलता-जुलता नजर आ सकता है। हालांकि इस बारे में भी अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
कहानी में दिखेगा नया ट्विस्ट
सूत्रों के मुताबिक, इस बार फिल्म की कहानी एक ऐसी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसके पास रहस्यमयी सुपरपावर्स होंगी। यह नया कॉन्सेप्ट ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी में पहली बार देखने को मिल सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस किरदार के लिए किसी स्टार किड को नहीं, बल्कि एक नई बाल कलाकार को चुना गया है। इससे कहानी में ताजगी और नया रोमांच देखने को मिल सकता है।
शूटिंग अंतिम चरण में
फिल्म की शूटिंग कई लोकेशनों पर की जा रही है, जिनमें गोवा का शेड्यूल सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में कुछ गानों और पैचवर्क की शूटिंग पूरी हुई है। वहीं, अजय देवगन और अरशद वारसी के बीच फिल्माया गया एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा शरमन जोशी की वापसी को भी फिल्म का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
