Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Golmaal 5 में अजय देवगन के रोमांस पर लगा ब्रेक! अक्षय कुमार की एंट्री से बदली फिल्म की पूरी कहानी

Golmaal 5 New Update: अजय देवगन की गोलमाल 5 में इस बार रोमांस का तड़का नहीं दिखेगा। अक्षय कुमार की एंट्री से कहानी में बड़ा बदलाव हुआ है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 08, 2026 | 12:36 PM

गोलमाल 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Golmaal 5 Entry Akshay Kumar: बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल गोलमाल फ्रेंचाइजी अपनी पांचवीं किस्त को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 5 से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, इस बार फिल्म में लीड एक्टर अजय देवगन के लिए कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं रखा गया है।

गोलमाल 5 की बदली कहानी

अब तक ‘गोलमाल’ की सभी फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन के साथ रोमांस भी अहम हिस्सा रहा है। खासतौर पर अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी को गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस बार कहानी का फोकस पूरी तरह कॉमेडी और एक्शन पर रखने की योजना बनाई जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि की मौजूदगी जरूर बताई जा रही है, लेकिन उनका किसी भी अभिनेता के साथ रोमांटिक ट्रैक नहीं होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पहले यह भी चर्चा थी कि इस बार करीना कपूर की वापसी हो सकती है, लेकिन इस पर भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

Anurag Dobhal पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, आत्महत्या की कोशिश के बाद नई शुरुआत के लिए लिया आशीर्वाद

बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, ‘RAAKA’ का खतरनाक लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड

आलोचकों पर बरसे Samay Raina, मुकेश खन्ना-सुनील पाल को सुनाई खरी-खोटी, ‘Latent 2’ लाने का किया बड़ा ऐलान

जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां परवीन खान का निधन, बचपन में ही पिता ने छोड़ा था साथ

अक्षय कुमार की एंट्री से फैंस काफी एक्साइटेड

इस बीच फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। पिछले महीने रोहित शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से अक्षय कुमार का नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। इस लुक में अक्षय कुमार काले रंग के कुर्ते और लुंगी में नजर आए थे, साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। उनका यह स्टाइलिश और अलग अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं, जो ‘गोलमाल’ की कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ सकता है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि अक्षय की एंट्री के बाद कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां परवीन खान का निधन, बचपन में ही पिता ने छोड़ा था साथ

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी इस फिल्म को साल 2026 में ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अब फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना रोमांस के ‘गोलमाल 5’ दर्शकों को कितना हंसा पाती है और क्या यह पिछली फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना पाएगी।

Golmaal 5 ajay devgn no romance track akshay kumar entry rohit shetty film update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 12:36 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.