Ginny Weds Sunny 2 Earnings: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को नहीं मिला प्री-रिलीज बज, ओपनिंग डे पर पड़ सकता है असर
Ginny Weds Sunny 2 से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद नहीं है। फिल्म पहले दिन 1-2 करोड़ रुपये कमा सकती है। प्री-रिलीज बज की कमी और ‘भूत बंगला’ की टक्कर के कारण इसकी शुरुआत धीमी रहने का अनुमान है।
- Written By: सोनाली झा
गिन्नी वेड्स सन्नी 2 बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ginny Weds Sunny 2 Box Office Collection Day 1: इस शुक्रवार 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खास माहौल नहीं बन पाया। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आई है, बावजूद इसके फिल्म दर्शकों के बीच ज्यादा चर्चा नहीं बटोर सकी।
दरअसल, इस फिल्म का पहला पार्ट ‘गिन्नी वेड्स सनी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था, जिसकी पहुंच सीमित रही। ऐसे में सीक्वल को लेकर दर्शकों में उतनी उत्सुकता नहीं दिखी, जितनी आमतौर पर किसी सफल फ्रेंचाइजी के लिए होती है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 1 से 2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए कमजोर शुरुआत माना जाता है, खासकर तब जब फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के लिए लाई गई हो।
भूत बंगला से मिल रही कड़ी टक्कर
हालांकि, फिल्म का जॉनर फैमिली एंटरटेनमेंट है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आ सकता है। अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो यह शुरुआती नुकसान की भरपाई कर सकती है। फिलहाल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पहले से ही मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ‘भूत बंगला’ की मौजूदगी इस फिल्म की स्क्रीन काउंट और दर्शकों पर सीधा असर डाल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
वीकेंड पर टिकी हैं उम्मीदें
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का भविष्य इसके वीकेंड कलेक्शन पर निर्भर करेगा। अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के लिए सबसे बड़ा सहारा इसकी कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया होगी। अगर फिल्म दर्शकों को कनेक्ट कर पाती है, तो धीरे-धीरे इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म शुरुआती सुस्ती के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ती है।
