रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने 36वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, 1100 करोड़ क्लब में बनाई मजबूत पकड़

Dhurandhar 2 Earnings: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 36वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई की और कुल नेट कलेक्शन 1122 करोड़ पार कर लिया। ‘भूत बंगला’ की टक्कर के बावजूद फिल्म पांचवें हफ्ते में मजबूत बनी हुई है।
Ranveer Singh film Dhurandhar 2 Collection Bollywood box office 2026 Hindi film earnings
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 36: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में बनी हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पांचवें हफ्ते के लिहाज से मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने पांचवें हफ्ते में कुल 19.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,122.49 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1,343.27 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ की कमाई की थी।

भूत बंगला से मिली कड़ी टक्कर

हाल ही में रिलीज हुई भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, जिसका असर ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर भी देखने को मिला। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने पहले हफ्ते में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

टॉप फिल्मों की लिस्ट में बनाई जगह

पांचवें हफ्ते में 19.37 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। हालांकि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पुष्पा 2: द रूल से थोड़ा पीछे रह गई, जिसने पांचवें हफ्ते में 20.50 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा यह छावा और स्त्री 2 जैसी फिल्मों से भी पीछे रही, लेकिन फिर भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रही।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी

‘धुरंधर 2’ ने अपने दमदार कंटेंट और स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित किया है। भले ही नई फिल्मों की एंट्री से इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करता है। कुल मिलाकर, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और शानदार प्रदर्शन के दम पर कोई भी फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीत सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com