बिग बॉस 19 जीतने के बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी! तीन महीने बाद भी इंतजार कर रहे गौरव खन्ना
Bigg Boss Winner Gaurav Khanna Prize Delay: गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि बिग बॉस 19 जीतने के तीन महीने बाद भी उन्हें शो की घोषित 50 लाख रुपये की प्राइज मनी, कार और टीवी नहीं मिले हैं।
- Written By: सोनाली झा
गौरव खन्ना (फोटो- सोशल मीडिया)
Gaurav Khanna On Bigg Boss Prize Money: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 का खिताब अपने नाम किया था। शो के ग्रैंड फिनाले में यह घोषणा की गई थी कि विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक कार और एक टीवी दिया जाएगा। हालांकि, ट्रॉफी जीतने के तीन महीने बाद भी गौरव को ये इनाम नहीं मिले हैं। इस बात का खुलासा खुद गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
हाल ही में अपने व्लॉग में गौरव खन्ना ने बताया कि कई फैंस उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्हें शो की प्राइज मनी और अन्य गिफ्ट मिल चुके हैं। इस पर उन्होंने साफ कहा कि अब तक मुझे वो चीज़ें नहीं मिली हैं। यानी कि भले ही वह बिग बॉस 19 की ट्रॉफी घर ले आए हों, लेकिन कैश प्राइज, कार और टीवी के लिए उन्हें अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
बिग बॉस के बाद बदली पहचान
गौरव खन्ना ने यह भी बताया कि बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। वह पहले भी टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन इस शो ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लिए यह बहुत खास पल होता है जब लोग आपको आपके असली नाम से पहचानने लगते हैं। पहले दर्शक उन्हें उनके निभाए गए किरदारों के नाम से बुलाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
YRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
किरदारों के नाम से मिलती थी पहचान
गौरव ने बताया कि लंबे समय तक लोग उन्हें उनके लोकप्रिय किरदारों अबीर, शरमन, केविन या अनुज के नाम से पुकारते थे। लेकिन बिग बॉस के बाद स्थिति बदल गई है। अब जहां भी वह जाते हैं, लोग उन्हें जीके या गौरव कहकर बुलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुबई जैसे विदेशी शहरों में भी लोग उन्हें पहचान लेते हैं, जो उनके लिए काफी खास अनुभव होता है।
ये भी पढ़ें- पपराजी को देखकर भड़क गईं भारती सिंह, बोलीं- सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो लेना
पर्सनल लाइफ पर पड़ा ज्यादा असर
गौरव खन्ना के मुताबिक, बिग बॉस का असर उनके करियर से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि शो उनके भविष्य के काम को कितना प्रभावित करेगा। फिलहाल गौरव अपने नए प्रोजेक्ट्स और फैंस के साथ जुड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि उनके फैंस अब भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें बिग बॉस 19 की घोषित प्राइज मनी और बाकी इनाम कब मिलेंगे।
