कोई अश्विनी शेट्टी तो कोई अब्दुल रशीद, क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स का असली नाम
शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान तक, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक, इनके बॉलीवुड के नाम तो हम सालों से जानते हैं। लेकिन क्या हमें इनके वास्तविक नाम पता हैं? आइए जानते हैं उनके असली नाम क्या हैं।
- Written By: अनिल सिंह
शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान तक, क्या आप जानते हैं इन सितारों के असली नाम
मुंबई: दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था। इसका जिक्र कई बार हुआ है। इसलिए यह बात लोग जानते हैं, लेकिन बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे भी हैं, जिनके असली नाम के बारे में लोगों जानकारी नहीं है। उदाहरण के लिए संजीव कुमार का नाम हरीभाई जरीवाला था, यह बेहद कम ही लोग जानते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, तब्बू, ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार का असली नाम क्या है।
1. अमिताभ बच्चन को जन्म के वक्त इंकलाब श्रीवास्तव नाम दिया गया था। लेकिन बड़े भाई का नाम अजीताभ होने की वजह से इन्हें अमिताभ बच्चन नाम से पहचान गया।
ये भी पढ़ें- 99 रुपये में फर्स्ट डे फर्स्ट शो, सोनू सूद का फिल्म फतेह के लिए ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
2. जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान अब्राहम है। जॉन के असली नाम के बारे में कभी भी बहुत ज्यादा चर्चा नहीं हुई इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पहचानते हैं और बड़ी संख्या में लोगों को यही लगता है कि यह उनका असली नाम है। लेकिन ऐसा नहीं है।
3. ऋतिक रोशन का नाम तो ऋतिक ही है। लेकिन रोशन उनका सरनेम नहीं है। ऋतिक रोशन का पूरा नाम है ऋतिक राकेश नागरथ, संगीतकार रोशन नागरथ ऋतिक रोशन के दादा थे। ऋतिक रोशन के पिता ने अपने पिता के नाम को ही उपनाम के तौर पर इस्तेमाल किया। इसीलिए ऋतिक रोशन भी अपने नाम के आगे दादा रोशन नागरथ का नाम ही लगाते हैं।
4. अक्षय कुमार के नाम के बारे में लोगों को पता है कि उनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया था और अब उन्हें लोग अक्षय कुमार के नाम से ही जानते हैं।
5. तब्बू का असली नाम तबस्सुम हाशमी है। बॉलीवुड में तबस्सुम नाम की कलाकार पहले से मौजूद थी, ऐसे में एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर सिर्फ तब्बू रख लिया और इसी नाम से लोग उन्हें पहचानते हैं।
6. शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है और बॉलीवुड में आने के पहले उन्होंने भी अपना नाम बदल दिया था। कम ही लोग शिल्पा शेट्टी को इस नाम से पहचानते हैं, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी नाम ही अब उनकी पहचान बन चुका है।
7. सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम खान है। बॉलीवुड के भाईजान को सलमान खान नाम से ही पहचाना जाता है और लोगों को यही उनका असली नाम लगता है। इतना नहीं बॉलीवुड में इन्हें भाई जान, प्रेम और सल्लू भाई कह कर बुलाया जाता है।
