Friday Releases: ‘ओ रोमियो’ से ‘कोहरा’ तक, इस हफ्ते OTT और थिएटर पर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
Friday Releases Movies: इस हफ्ते थिएटर और ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही है। जिसमें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’और शनाया की ‘तू या मैं’ समेत 8 फिल्में भी शामिल है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फ्राइडे रिलीज मूवी लिस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Upcoming Movies And Web Series 2026: मूवी लवर्स के लिए शुक्रवार हमेशा खास होता है, क्योंकि इसी दिन बड़े पर्दे और OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई कहानियां दस्तक देती हैं। इस हफ्ते भी मनोरंजन का जबरदस्त खजाना खुलने वाला है। गैंगस्टर ड्रामा से लेकर हॉरर, सर्वाइवल थ्रिलर और म्यूजिकल कॉमेडी तक हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है।
इस फ्राइडे ये फिल्में मचाएंगी धमाम
विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आजादी के बाद के मुंबई के अंधेरे अंडरवर्ल्ड पर आधारित यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित है। शाहिद कपूर एक गुस्सैल गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे, जो प्यार और वफादारी के बीच उलझा हुआ है।
वहीं, बेजॉय नाम्बियार की तू या मैं भी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर यह सर्वाइवल थ्रिलर जंगल में फंसे दो युवाओं की कहानी है, जहां एक खतरनाक मगरमच्छ उनके लिए खतरा बन जाता है। रोमांस और सस्पेंस का तगड़ा मिश्रण दर्शकों को बांधे रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
OTT पर क्राइम और हॉरर का लगेगा तड़का
नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को रिलीज हुई कोहरा का नया सीजन पंजाब की पृष्ठभूमि में एक मर्डर मिस्ट्री को आगे बढ़ाता है। बरुण सोबती और मोना सिंह की जोड़ी जांच के दौरान कई चौंकाने वाले राज खोलती नजर आएगी।
हॉरर प्रेमियों के लिए द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स 13 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आ रही है। पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एक बार फिर एड और लॉरेन वॉरेन के किरदार में नजर आएंगे। 1986 की एक कथित भूतिया घटना पर आधारित यह फिल्म सीरीज का अंतिम अध्याय है।
कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन भी फुल तैयारी
बैंडवाला एक म्यूजिकल कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें छोटे शहर की दोस्ती और आत्म-अभिव्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। 20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आने वाली पवाने तीन अलग-अलग व्यक्तित्वों की जुड़ी हुई जिंदगी को दर्शाती है। वहीं, तमिल फिल्म लकी: द सुपरस्टार जियो हॉटस्टार पर एक प्यारे से पपी की कहानी के जरिए हल्का-फुल्का मनोरंजन देगी।
ये भी पढ़ें- Sunny Deol ने खोला राज, ‘बॉर्डर 2’ के बाद 2026 में आ रही दो फिल्में, एक कहानी कर देगी दर्शकों को भावुक
इसके अलावा, सोनीलिव पर रेड आई का दूसरा सीजन 15 फरवरी से स्ट्रीम होगा। कुल मिलाकर, यह फ्राइडे एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है बस आपको तय करना है कि थिएटर जाना है या घर बैठे OTT पर मजा लेना है।
