Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ अली खान के बेटे तैमूर को मिलना चाहिए ब्रेवरी अवार्ड! बच्चे के साहस को सलाम कर रहे फैंस

सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं है एक्टर की रिकवरी तेजी से हो रही है। उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया है, लेकिन इस समय सब जगह सिर्फ तैमूर की ही चर्चा हो रही है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 17, 2025 | 04:33 PM

तैमूर अली खान को मिलना चाहिए वीरता पुरस्कार

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हमलावर के साथ उसकी पहचान मिलने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बारे में औपचारिक जानकारी पुलिस साझा करेगी। फिलहाल संदिग्ध की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। इन सारी अपडेट के बीच तैमूर अली खान सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल तैमूर अली खान ही सैफ अली खान को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 7 साल के बच्चे की साहस को सोशल मीडिया पर फैंस सलाम कर रहे हैं और उन्हें ब्रेवरी अवार्ड दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट में पहले यह दावा किया गया कि सैफ अली खान को घायल अवस्था में इब्राहिम अली खान अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन अब लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सैफ अली खान घायल अवस्था में तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे। दोनों के साथ सैफ अली खान के घर की हाउस हेल्पर भी मौजूद थी। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात बताई। इतना ही नहीं डॉक्टर ने सैफ अली खान के हेल्थ अपडेट भी दी है और बताया है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरा घाव लगा है, जो भरने में वक्त लगेगा। सैफ अली खान को फिलहाल सिर्फ आराम की जरूरत है। वह ठीक से चल पा रहे हैं और उनकी तबीयत में तेजी से रिकवरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत को इमरजेंसी के लिए मिलना चाहिए नेशनल अवार्ड! जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं लोग

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार

‘ऐसे पिता बहुत कम होते हैं’, शर्मिला टैगोर ने जेह-तैमूर संग सैफ के बॉन्ड पर की दिल छू लेने वाली बात

सैफ अली खान पर हमले का जिक्र करते हुए भावुक हुईं सारा, पॉडकास्ट में छलका मां शर्मिला टैगोर का दर्द

आमिर खान के बाद तैमूर-जेह संग वेकेशन पर रवाना हुए सैफ अली खान और करीना कपूर, देखें वायरल वीडियो

चिकित्सकों के मुताबिक सैफ अली खान को 24 घंटे की निगरानी के बाद आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।  लेकिन सोशल मीडिया पर तैमूर की साहसी का चर्चा आम हो गयी है। सोशल मीडिया पर हर कोई 7 साल के बहादुर बच्चे की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उसे वीरता पुरस्कार दिया जाना चाहिए। दूसरे ने लिखा कम उम्र में भी तैमूर ने बड़ी बहादुरी दिखाई है इसके लिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार मामला उनकी क्यूटनेस का नहीं बल्कि बहादुर का है।

Fans demand bravery award for taimur ali khan as he moved dad saif ali khan to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 04:29 PM

Topics:  

  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.